Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 12:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम: मुख्यमंत्री
देश

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम: मुख्यमंत्री

August 1, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम है। इस मामले को लेकर विपक्ष राजनीति कर रहा है, इससे महाराष्ट्र व बिहार के रिश्तों में भी खटास आ रही है।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि देवेंद्र फडणवीस आज इस मामले को लेकर जिस पुलिस को शक के घेरे में ला रहे हैं,उन्हें याद रहना चाहिए कि इसी पुलिस के बल पर उन्होंने 5 साल कामकाज चलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति की भी हद होनी चाहिए। इस मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही कोरोना जैसे संकटकाल में यही पुलिस लोगों का संरक्षण भी कर रही है। इसी पुलिस पर शक कर विपक्ष ने कोरोना से लडऩे वाले योद्धाओं का भी अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत के प्रशंसकों की भावनाएं वह समझ सकते हैं। इस मामले की गहन जांच जारी है,यदि किसी के पास कोई भी जानकारी है,उसे मुंबई पुलिस को शेयर करे। मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपुत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने निवास पर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने की थी। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मामले की जांच करने में मुंबई पुलिस सक्षम है, इसलिए इसकी जांच सीबीआई को नहीं सौपी जाएगी। आज मुख्यमंत्री ने भी सीबीआई जांच की मांग करने वालों को खरी-खरी सुनाया है और मुंबई पुलिस पर विश्वास रखने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद
Next Article नेपाल दुनिया को भेज रहा विवादित नक्शा

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.