Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 09:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘2 अगस्त को 6 मिनट के लिए अंधेरे में डूब जाएगी धरती’, दावे में कितना है दम… जानें
देश

‘2 अगस्त को 6 मिनट के लिए अंधेरे में डूब जाएगी धरती’, दावे में कितना है दम… जानें

July 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अगस्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अफवाह ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2 अगस्त 2025 को पूरी पृथ्वी 6 मिनट के लिए अंधकार में डूब जाएगी। इस अफवाह में कहा गया है कि उस दिन एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, खगोलविदों और विशेषज्ञों ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इसे भ्रामक बताया है।

क्या है सच्चाई : 

विशेषज्ञों के अनुसार 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं होगा। यह तारीख अमावस्या की नहीं है, और सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दिन ही संभव होता है, जब चंद्रमा और सूर्य एक रेखा में होते हैं। जिस सूर्य ग्रहण की बात की जा रही है, वह वास्तव में 2 अगस्त 2027 को होगा। यह 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक ढक लेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में दिन में अंधेरा छा सकता है।

Advertisement

2025 में सूर्य ग्रहण की स्थिति 

वर्ष 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण पहले ही हो चुका है, जबकि दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर 2025 को होगा। यह ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा, 2025 में दो चंद्र ग्रहण भी होंगे।

सूर्य ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण राहु और केतु के प्रभाव से होता है, जो समुद्र मंथन की कथा से जुड़ा है। हिंदू मान्यताओं में सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन आदि वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रखे जाते हैं। साथ ही, मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इससे शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, ग्रहण के दौरान खाना, पीना और सोना भी वर्जित माना जाता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण 

खगोलशास्त्रियों ने स्पष्ट किया है कि सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है, जो चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच आने से होती है। यह किसी भी तरह से दुनिया भर में अंधकार का कारण नहीं बनेगा। 2 अगस्त 2025 की अफवाह को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और केवल वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करें।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने पत्रकारों के बाद अब इनके लिए किया बड़ा ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमनसा देवी मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, 6 श्रद्धालुओं की गई जान
Next Article आयुष्मान भारत योजना : यहां इन बीमारियों का सिर्फ सरकारी अस्पताल में होगा इलाज

Related Posts

Headlines

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
Headlines

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026
Headlines

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.