अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई कर्मचारियों और पत्रकारों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। रविवार सुबह सफाई कर्मचारियों को सीएम ने एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि “बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग” का गठन किया जाएगा। यह आयोग सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, कल्याण, सामाजिक उत्थान, शिकायतों और कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करेगा।
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 27, 2025
आयोग में होंगे 7 सदस्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला या ट्रांसजेंडर भी शामिल होंगे। यह आयोग सफाईकर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगा।
पत्रकारों के लिए भी बड़ी घोषणा
सीएम नीतीश ने कुछ दिन पहले पत्रकारों के लिए भी पेंशन बढ़ाने की घोषणा की थी। अब पात्र पत्रकारों को हर महीने 15,000 रुपये पेंशन मिलेगी, जो पहले 6,000 रुपये थी। इसके अलावा, पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकार की मृत्यु पर उनके आश्रित पति/पत्नी को अब 10,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी, जो पहले 3,000 रुपये थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इसलिए सरकार उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
इसे भी पढ़ें : चोरी के गहने बैंक में गिरवी रख ले लिया लोन, पति-पत्नी धराये तो खुला राज



