Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएए पर भ्रामक प्रचार से अल्पसंख्यकों को उकसा रहा विपक्ष : अमित शाह
देश

सीएए पर भ्रामक प्रचार से अल्पसंख्यकों को उकसा रहा विपक्ष : अमित शाह

January 12, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जबलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में जबलपुर के रेडिसन ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जनजागरण अभियान चला रही है। इसे इसलिए चलाना पड़ रहा है, क्योंकि विपक्ष में बैठे लोग सीएए को लेकर देश में भ्रम फैला रहे हैं, जबकि वास्तविकता तो यह है कि सीएए में किसी की नागरिकता वापस लेने के लिए कहीं नहीं लिखा है। देश के अल्पसंख्यकों को उकसाया जा रहा है कि आपकी नागरिकता चली जाएगी। मैं देश के अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों से कहने आया हूं कि वे सीएए को पढ़ लें, इसमें कहीं पर भी किसी की भी नागरिकता जाने का कोई प्रावधान नहीं है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर जबलपुर पहुंचे, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत कर अगवानी की। रेडिसन ग्राउंड पर आयोजित विशाल जनसभा में उन लोगों का भी स्वागत किया गया, जिन्हें देश की नागरिकता मिली है। अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जबलपुर वर्षों से देश में संस्कारधानी से नाम से पहचाना जाता है। इस धरती को आचार्य विनोबा भावे ने संस्कारधानी का नाम दिया। यही भूमि है जहां आचार्य रजनीश, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पढ़ाते रहे। यहां वीररघुनाथ शाह ने भारत माता के लिए अपने प्राण दे दिए। यहीं रानी दुर्गावती ने अपनी वीरता दिखाते हुए मुगलों के दांत खट्टे किये थे। मैं आज ऐसे विषय पर संबोधित करने आया हूं, जिसका मुझे बहुत गर्व है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सीएए के लिए जनजागरण चलाना पड़ रहा है, क्योंकि इस कानून को लेकर विपक्ष के लोग देश में भ्रम फैला रहे हैं। मैं यहां राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत तमाम विरोध करने वाले लोगों को चैलेंज करना चाहता हूं कि सीएए में किसी की नागरिकता जाने की बात कहां लिखी हुई है, यह बता दें। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि दूसरे देशों से प्रताड़ित होकर भारत आने वाले लोगों को नागरिकता देने के लिए है। इसके माध्यम से आस-पास के देशों में अल्पसंख्यकों का भारत स्वागत करेगा और उन्हें नागरिकता देगा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को यह पूछना चाहता हूं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में बहुत कम अल्पसंख्यक बचे हैं, जो पहले वहां थे वे कहां गए। पाकिस्तान में उनके साथ जो जुल्म हो रहा है, उसकी वजह से वे भारत आना चाहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं विपक्ष को कहना चाहता हूं कि देश की जनता की आवाज समझिए, वरना जितने बचे-कुचे अल्पसंख्यक वहां बचे हैं, वे भी खत्म हो जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजबलपुर में अमित शाह का जोरदार स्वागत
Next Article अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा कोलकाता पोर्ट

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.