Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत की बढ़ती आबादी पर PM मोदी ने जताई चिंता, समझें कितनी बड़ी है समस्या
देश

भारत की बढ़ती आबादी पर PM मोदी ने जताई चिंता, समझें कितनी बड़ी है समस्या

August 17, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताने के बाद देशभर में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर देश की आबादी कितनी तेजी से बढ़ रही है और आगे कैसी संभावना है।
15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से पीएम ने बढ़ती आबादी पर चिंता जताई
इससे निपटने के लिए मोदी ने केंद्र और राज्य सरकारों से कदम उठाने की मांग की
आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ सकता है भारत, प्रजनन दर घटेगी
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जनसंख्या विस्फोट के मुद्दे को उठाया। उन्होंने छोटा परिवार रखने वाले लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यह भी देशभक्ति है। प्रधानमंत्री ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए नई चुनौतियां पेश करता है। इससे निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को कदम उठाने चाहिए। ऐसे में यह समझना महत्वपूर्ण है कि आखिर यह चिंता कितनी बड़ी है?

भारत की प्रजनन दर घटी
दुनिया में प्रजनन दर 2.1 को रिप्लेसमेंट रेट माना जा रहा है। इसका मतलब यह है कि जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए औसतन एक महिला 2.1 बच्चे पैदा करेगी। वहीं, भारत की बात करें तो प्रजनन दर लगातार घट रही है और इस समय यह 2.2% है। आगे के दशकों में इसके 2 से भी कम होने की संभावना है।

2060 में पीक पर होगी हमारी आबादी
अगले कुछ वर्षों में भारत की आबादी चीन से आगे निकल सकती है। 2060 में 1.65 अरब के साथ भारत की आबादी पीक पर होगी। UN के अनुमानों के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार आगे घटने लगेगी। वहीं, अफ्रीका में इस पूरी सदी में आबादी की रफ्तार बढ़ती रहेगी और वह 2060 के दशक में 3 अरब के आंकड़े को पार कर जाएगी।

बिहार में क्या होगा?
2011 की जनगणना के अनुसार, 11 राज्य ऐसे हैं, जहां प्रजनन दर 2.1 से ज्यादा है। इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट फॉर पॉप्युलेशन साइंसेज (IIPS) के अनुमान के मुताबिक 2031 तक बिहार समेत सभी बड़े राज्यों में रिप्लेसमेंट से फर्टिलटी रेट कम होगी। हाल के आर्थिक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि भारत की जनसंख्या वृद्धि अगले दो दशकों में लगातार घटेगी। 2021-31 के दौरान 1% जबकि 2031-41 के दौरान इसके 0.5% सालाना तक घटने की संभावना है। ज्यादातर राज्यों को लेकर अनुमान जताया गया है कि 2021 तक प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से कम होगी और आगे आबादी केवल जीवन प्रत्याशा के लगातार बढ़ने के कारण बढ़ेगी।

मुसलमानों में भी प्रजनन दर घटी
धार्मिक आधार पर अगर हम आंकड़ों को देखें तो सभी धर्मों में प्रजनन दर में गिरावट देखी जा रही है। 2005-06 और 2015-16 के बीच के कालखंड को देखें तो हिंदुओं में प्रजनन दर 17.8%, मुसलमानों में 22.9%, ईसाइयों में 15%, सिखों में 19%, बौद्धों में 22.7%, जैनियों में 22.1% की गिरावट देखी गई है। ऐसा देखा गया है कि शिक्षा का स्तर जितना बढ़ता है, प्रजनन दर उतना ही घटता है। भारत में खुशहाल जैन समुदाय की प्रजनन दर सबसे कम है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनआरसी डाटा का दोबारा नहीं होगा वेरिफिकेशन : सुप्रीम कोर्ट
Next Article इमरान खान को फिर हाथ लगी निराशा

Related Posts

Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.