Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 04:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें
Headlines

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Vadodara : पीएम नरेंद्र मोदी के वडोदरा दौरे के दौरान आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में युवाओं का जबरदस्त जोश देखने को मिला। एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड में स्कूल-कॉलेज के छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स और जेन-जी युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राउंड में तिल धरने की जगह नहीं बची और क्षमता पूरी होने पर सुरक्षा कारणों से एंट्री गेट बंद करने पड़े। कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं ने हाथों में तख्तियां और नारे लिखकर पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी का अंदाज भी बिल्कुल जुदा दिखा। वे मंच से सीधे नीचे उतरे, युवाओं के लिए बने पाथवे पर वॉक की और दोनों तरफ खड़े युवाओं से हाथ मिलाते हुए हाई-फाइव किया। इतना ही नहीं, पीएम ने खुद मोबाइल हाथ में लेकर ‘हेलो फ्रेंड्स’ कहते हुए सेल्फी वीडियो भी बनाया, जिस पर पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

तकनीक के सिर्फ उपभोक्ता न बनें, निर्माता बनें युवा

युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी नवाचार की है और भारत के युवाओं में दुनिया को राह दिखाने का दम है। उन्होंने छात्रों और युवा इंजीनियरों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में महारत हासिल करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के युवा सिर्फ तकनीक के खरीदार या उपभोक्ता बनकर न रहें, बल्कि खुद समाधान खोजें और नए निर्माता बनें। पीएम ने युवाओं से खेती, पढ़ाई, स्वास्थ्य और शहरों की व्यवस्था सुधारने के लिए एआई आधारित स्थानीय स्टार्टअप शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री से काम नहीं चलेगा, हाथों में हुनर होना जरूरी है। नई शिक्षा नीति में इसी बात पर ध्यान दिया जा रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

35 हजार करोड़ की सौगात और विपक्ष पर ‘नाराज फूफाजी’ वाला तंज

प्रधानमंत्री ने वडोदरा से गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। शहर को गति शक्ति और तेज विकास से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि फ्रेट कॉरिडोर की कड़ियां जुड़ चुकी हैं और करीब 2800 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2004 में जिस प्रोजेक्ट की बात हुई थी, वह 2014 तक सिर्फ सरकारी फाइलों में घूमता रहा। पुरानी रफ्तार से चलते तो ऐसे काम पूरे होने में पीढ़ियां बीत जातीं। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद देश में करीब 50 हजार आधुनिक रेल डिब्बे बने हैं, जबकि पहले की सरकारें 10 साल में 50 हजार शौचालय तक नहीं बना पाई थीं। विपक्ष पर चुटकी लेते हुए पीएम ने कहा कि कुछ ‘नाराज फूफाजी’ जैसे लोग हर बात पर शोर मचाते रहते हैं, लेकिन देश का युवा अपनी लगन और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

वडोदरा की संस्कृति, सफाई का संकल्प और बुलेट ट्रेन का वादा

पीएम ने वडोदरा के गरबा और गणेशोत्सव की तारीफ करते हुए कहा कि त्योहारों में पूरी दुनिया की नजर इस शहर पर रहती है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि जिस तरह वडोदरा को सुंदर और साफ बनाया गया है, उसे आगे भी ऐसा ही बनाए रखना है। दीवाली के दौरान शहर को स्वच्छ रखने और खुद गंदगी न करने का संकल्प लेने को कहा गया। मंच से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक करीब 16 लाख पक्के मकान गरीबों को दिए जा चुके हैं। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल मई-जून तक देश में बुलेट ट्रेन शुरू होने की पूरी उम्मीद है। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जोरदार स्वागत के बाद शुरू हुआ यह दौरा पूरे उत्साह और नारों के बीच संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें : ‘मैं डिप्टी कलेक्टर हूं’ कहकर लिया 9.45 लाख का फर्नीचर, बकाया मांगने पर कारोबारी को धमकी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

Related Posts

झारखंड

दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

September 8, 2026
Headlines

जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

September 8, 2026
Headlines

घर को घेरकर TSPC कमांडर को दबोचा, देसी रायफल बरामद

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026

दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

September 8, 2026

जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

September 8, 2026

घर को घेरकर TSPC कमांडर को दबोचा, देसी रायफल बरामद

September 8, 2026

धनबाद में भयंकर भू-धंसान, 4 घर जमींदोज, 12 साल के बच्चे की मौ’त

September 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.