Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 04:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान
झारखंड

दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

September 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
युवक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के झारकट्टा गांव के नीचे टोला के पास मंगलवार को नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चिरैया घाट निवासी 32 वर्षीय दीपक बर्णवाल के रूप में हुई है। दीपक पिछले दो दिनों से लापता था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नदी किनारे शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

मंगलवार को झारकट्टा गांव के नीचे टोला के कुछ लोग नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांडेय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन भी मिला। मोबाइल और अन्य जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान दीपक बर्णवाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दो दिन पहले घर से निकला था दीपक

दीपक करीब 15 दिन पहले ही गुजरात से अपने घर लौटा था। वह गुजरात में काम करता था। मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन दीपक का कोई पता नहीं चला। मंगलवार को पुलिस के जरिए परिवार को दीपक का शव नदी किनारे मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दीपक के पिता प्रभु बर्णवाल गढ़वा में काम करते हैं।

शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

दीपक के भाई संजय कुमार ने बताया कि शव देखने पर उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान नजर आए। इसी आधार पर परिवार ने दीपक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, उसकी मौत किस वजह से हुई और नदी किनारे शव कैसे पहुंचा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है। पुलिस मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

इसे भी पढ़ें : जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े
Next Article वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

Related Posts

Headlines

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026
Headlines

जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

September 8, 2026
Headlines

घर को घेरकर TSPC कमांडर को दबोचा, देसी रायफल बरामद

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026

दो दिन से लापता युवक का नदी किनारे मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

September 8, 2026

जंगल में खुखुड़ी उखाड़ते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक के हाथ के उड़े चिथड़े

September 8, 2026

घर को घेरकर TSPC कमांडर को दबोचा, देसी रायफल बरामद

September 8, 2026

धनबाद में भयंकर भू-धंसान, 4 घर जमींदोज, 12 साल के बच्चे की मौ’त

September 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.