Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 01:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें हुईं तेज
देश

राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें हुईं तेज

July 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद सियासी अटकलें तेज हो गईं। पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इकाई में आपसी कलह के बीच प्रशांत का राहुल से मिलना अहम माना जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर और गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जबकि बाकी जगह पर वह अपनी खोई जमीन पाने की कोशिश करेगी। बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी कराने में प्रशांत किशोर की भूमिका अहम रही थी। सूत्रों  के अनुसार प्रशांत किशोर की आई-पैक पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ काम कर रही है। राहुल की प्रशांत के साथ मीटिंग के इसलिए भी काफी मायने हैं क्योंकि पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को यूपी कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की थी।

ब्लैक टी-शर्ट और डार्क ब्लू जींस पहनकर प्रशांत राहुल से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके मुंह पर मास्क लगा हुआ था। वैसे तो मीटिंग का एजेंडा साफ नहीं हुआ है, लेकिन अगले साल कई राज्यों में चुनावों के बीच प्रशांत किशोर का दोबारा सक्रिय होना बड़े संकेत देता है। खासतौर से तब जब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को प्रचंड बहुमत से वापसी कराने में प्रशांत की भूमिका को काफी अहम माना जाता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ जाने के कार्यक्रम का टलना भी पीके की राहुल की मुलाकात के साथ जोड़कर देखा जाने लगा है। पहले प्रियंका का 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था। अब इसे टालकर 16 जुलाई कर दिया गया है। इस दौरे के साथ ही कांग्रेस यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस बार यूपी चुनाव की कमान प्रियंका के हाथों में सौंपी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSC ने झारखंड के 11 गैर-अनुसूचित जिलों में 1,500 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ किया
Next Article बड़ी खबर: आईएसआई ने दी मजदूरों से भरी ट्रेनों को टाइम बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा हुई दुगनी

Related Posts

झारखंड

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026
Headlines

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, बोले- मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, बोले- मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया

September 6, 2026

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

September 6, 2026

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.