Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति ने अक्षयपात्र की रसोई देखी, 32 नौनिहालों को परोसा भोजन
देश

राष्ट्रपति ने अक्षयपात्र की रसोई देखी, 32 नौनिहालों को परोसा भोजन

November 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– अक्षय पात्र की केन्द्रीयकृत रसोई का भ्रमण करके कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा

मथुरा। वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन में गुरुवार दोपहर पहुंचे राष्ट्रपति, उनकी पत्नी सविता, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूल के 32 बच्चों को भोजन परोसा। उसके उपरांत उन्होंने चन्द्रोदय मंदिर एवं अक्षयपात्र की रसोई का भी अवलोकन किया। इस दौरान संस्था के चेयरमैन मधु पंडित दास ने गुच्छ देकर सभी का स्वागत किया।

भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर, वृन्दावन में गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। संस्था के चेयरमैन मधु पंडित दास एवं वाइस चेयरमैन चंचलापति दास ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। वृंदावन नगर के बाटी, गौंदा आटस, मघेरा, रामताल, देवी आटस, भरतिया व नारायणपुर के शासकीय विद्यालयों से आए 34 बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रांगण स्थित चंद्रोदय मंदिर में श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के दर्शन किये और अक्षय पात्र की केन्द्रीयकृत रसोई का भ्रमण करके उसकी कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा। इस दौरान संस्था के चेयरमैन मधु पंडित दास ने उन्हें वृन्दावन स्थित केन्द्रीयकृत रसोई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रपति ने शासकीय विद्यालयों से आये बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा व अक्षय पात्र की मध्याह्न भोजन वितरण सेवा की सराहना की।

इस अवसर पर डेयरी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी एवं संस्था के उपाध्यक्ष भरतर्षभा दास, युधिष्ठिर कृष्ण दास एवं संघ के प्रांत प्रचारक हरीशजी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपराधिक मानहानि मामला : मनोज तिवारी समेत छह भाजपा नेताओं के खिलाफ समन
Next Article प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर संसद के बाहर तहसीन पूनावाला ने किया प्रदर्शन

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.