Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोरवेल में गिरे सुजीत के लिए प्रधानमंत्री ने की प्रार्थना
देश

बोरवेल में गिरे सुजीत के लिए प्रधानमंत्री ने की प्रार्थना

October 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के तिरुचि में बोरवेल में गिरे सुजीत की सुरक्षित निकासी के लिए प्रार्थना की है। उसे बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी लेने के लिए उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईडापड्डी के. पलानीस्वामी से फोन पर बातचीत की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि बहादुर सुजीत विल्सन को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। तिरुचि में बोरवेल में फंसे इस बालक के लिए राजनेता, ख्याति प्राप्त हस्तियां और फ़िल्म स्टार भी प्रार्थना कर रहे हैं। दक्षिण की फिल्मों के स्टार रजनीकांत ने भी प्रार्थना करते हुए कहा कि मां-बाप को बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए इसके लिए सरकार को दोषी ठहराना ठीक नहीं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बच्चे की सुरक्षित निकासी के लिए प्रार्थना की है।
ट्विटर के माध्यम से राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश दिवाली मना रहा है। वहीं तिरुचि में एक छोटा बच्चा सुरजीत शुक्रवार से बोरवेल में फंसा हुआ है। वह प्रार्थना करते हैं कि इस बच्चे को शीघ्र बचा लिया जाए और उनके दुखी माता-पिता से मिला दिया जाएगा।

दो साल के सुजीत को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन शुक्रवार से लगातार कोशिशें कर रहा है। इसके लिए अब तक अलग-अलग ढंग से 10 से ज्यादा प्रयास हो चुके हैं लेकिन सुजीत को निकाला नहीं जा सका है। वह शुक्रवार देर शाम गहरे बोरवेल में गिर गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब दिल्ली में तय होगा मनोहर लाल के मंत्रियों के नाम
Next Article जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दो दिन बाद केंद्र शासित प्रदेश बन जायेंगे

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.