Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब दिल्ली में तय होगा मनोहर लाल के मंत्रियों के नाम
देश

अब दिल्ली में तय होगा मनोहर लाल के मंत्रियों के नाम

October 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चंडीगढ़। मनोहर लाल ने बेशक हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ले ली है, लेकिन मंत्रिपरिषद के गठन में भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज के कारण विलंब हो रहा है। विज ने मनचाहा विभाग पाने के लिए मनोहर लाल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके चलते मनोहर लाल ने गेंद केंद्र के पाले में डाल दिया है। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा कि राज्य मंत्रिपरिषद में किसको शामिल जाए।
भाजपा के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अनिल विज के कारण ही रविवार को मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका। अनिल विज वरिष्ठता का हवाला देकर खुद के लिए डिप्टी सीएम का पद तथा गृह मंत्रालय अथवा कोई अन्य हैवीवेट विभाग मांग रहे हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन इससे इनकार कर चुके हैं। डॉ. जैन ने रविवार को मीडिया से बातचीत में यह साफ कर दिया कि प्रदेश में एक ही डिप्टी सीएम होगा। उल्लेखनीय है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अंबाला विधानसभा सीट से छठी बार जीते हैं।
सूत्रों का कहना है कि मनचाहा मंत्रालय पाने के लिए अनिल विज ने ‘दिल्ली दरबार’ में लॉबिंग कर दी है। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा में भाजपा की साख बचाने वाले बनवारी लाल भी हैवीवेट मंत्रालय की मांग रहे हैं। पिछले सरकार में मंत्री बनने की दहलीज से लौटे पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने भी आरएसएस में अपने संबंधों के बल पर मुख्यमंत्री पर इस बात के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि उन्हें मंत्रिपरिषद में अहम स्थान दिया जाए।
मनोहर लाल के समक्ष बड़ी दिक्कत मंत्री बनाते समय जातिगत समीकरणों और वरिष्ठता का ख्याल रखने की है। विधायकों के बढ़ते दबाव के चलते मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर गेंद ‘दिल्ली दरबार’ के पाले में डाल दी है।
90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक हैं। भाजपा ने जजपा के 10 विधायकों के समर्थन सरकार बनायी है। सरकार को कुछ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। रविवार को मनोहर लाल मुख्यमंत्री और जजपा के दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जजपा के साथ हुए समझौते के अनुसार जजपा कोटे से डिप्टी सीएम के अलावा दो और मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि भाजपा कोटे से सीएम के अलावा 11 और मंत्री बनेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात , जम्मू कश्मीर का दौरा कल
Next Article बोरवेल में गिरे सुजीत के लिए प्रधानमंत्री ने की प्रार्थना

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.