Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 09:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘झूठों के सरदार’ हैं राहुल गांधी : संबित पात्रा
देश

‘झूठों के सरदार’ हैं राहुल गांधी : संबित पात्रा

December 26, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘झूठों का सरदार’ बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की अशोभनीय भाषा का वह इस्तेमाल करते हैं, उससे ज्यादा उनसे अपेक्षा की भी नहीं जा सकती।

भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत से झूठ बोलता है। राहुल गांधी से अच्छी भाषा की अपेक्षा करना ये बहुत ज़्यादा अपेक्षा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि ये कहना अतिशोक्ति नहीं होगी की हम राहुल गांधी को ‘झूठों का सरदार’ कहें। क्योंकि राहुल गांधी को राफ़ेल के मामले में क्षमा मांगनी पड़ी थी क्योंकि उन्होंने झूठ बोला था।

Advertisement Advertisement

पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि ऐसा कोई डिटेंशन कैंप नहीं है, जिसमें एनआरसी के बाद हिंदुस्तान के मुसलमानों को रखा जाएगा। ये झूठ फैलाया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री जी ने क्या झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2011 की प्रेस विज्ञाप्ति में खुद राहुल गांधी की सरकार ने माना है की उन्होंने असम में तीन डिटेंशन सेंटर बनवाए थे । 13 दिसम्बर 2011 को केंद्र सरकार के एक प्रेस रिलीज में कहा गया था कि तीन डिटेंशन कैंप असम में खोले गये हैं और 362 लोग इन सेंटर में रख गए हैं। 2011 में केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। 20 अक्टूबर 2012 को असम की कांग्रेस सरकार ने श्वेत पत्र जारी किया था। इसमें पेज 38 में लिखा है कि केंद्र सरकार ने असम सरकार को यह निर्देश दिया है कि आप डिटेंशन सेंटर सेट कीजिए। गुवाहटी हाईकोर्ट में हुए एक केस के अनुसार कोर्ट ने माना है कि 2009 में जो पत्रक उस समय के गृह मंत्रालय ने जारी किया था, उसके अंदर डिटेंशन सेंटर और उसमें लोगों को रखने के नियम हैं। कोर्ट स्पष्ट कहती है कि ये सब तब के गृह मंत्रालय के अनुसार हुआ था।पात्रा ने कहा कि वह ‘झूठों के सरदार’ से पूछना चाहते हैं कि क्या आज आप देश से फिर माफी मागेंगे ।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा किसी भी विषय पर राहुल गांधी का कोई ज्ञान नहीं है और हर विषय पर टांग अड़ाना है। इनका मक़सद न नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का है और न ही नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआऱ) का है । इनका मकसद एक है कि ये चाय वाला कैसे प्रधानमंत्री बन गया, जबकि प्रधानमंत्री तो प्रथम परिवार के व्यक्ति को ही बनना था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
Next Article हेमंत सोरेन ने रघुवर दास के खिलाफ वापस लिया केस

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.