Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 04:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लग्जरी कार में चालीस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार
देश

लग्जरी कार में चालीस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

August 17, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना बकेवर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लग्जरी गाड़ी में अवैध शराब की तस्करी करने जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से राजस्थान ब्रांड की चालीस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और होंडा सिटी गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के अलवर जिले का निवासी है।

अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि थाना बकेवर पुलिस महेवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बहेड़ा पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि एक हरियाणा नंबर की लग्जरी गाड़ी में तस्कर द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। सूचना बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग को सघनता से करना शुरू कर दिया। उसी दौरान हरियाणा नंबर की एक होंडा सिटी गाड़ी संदिग्ध हालत में आती हुई पुलिस को दिखाई दी जिसको पुलिस ने रुकवाया और चेक किया तो कार की बाएं सीट पर दो पेटी तथा पिछली सीट पर पांच पेटी और कार की डिग्गी में कुछ पेटियां सफेद गत्ते की रखी हुई मिली। जिनको बाहर निकाल कर चेक किया गया तो कुल चालीस पेटी शराब पाई गई। पकड़ी गई गाड़ी के चालक से शराब के प्रपत्र मांगने पर चालक प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहा।

जिसके आधार पर थाना बकेवर में गिरफ्तार कार चालक पवन कुमार पुत्र उदयभान निवासी कंकर डोपा थाना बडरोह जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजस्थान का निवासी है और राजस्थान से अवैध अंग्रेजी शराब को उत्तर प्रदेश के किसी जनपद में सप्लाई करने जा रहा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोडरमा के झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, छह लड़के और चार लड़कियां गिरफ्तार
Next Article हड्डियों में दर्द को हल्के में न लें, हो सकता है बोन टीबी

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
Headlines

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.