Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 05:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राहत : 5वीं शादी करने वाले 103 साल के बुजुर्ग ने कोराना को दी मात
देश

राहत : 5वीं शादी करने वाले 103 साल के बुजुर्ग ने कोराना को दी मात

July 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पाकिस्तान में कोरोना वायरस की वजह से 2.74 लाख लोग कोरोना संक्रमित है. 5,842 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन पाकिस्तान के एक 103 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना वायरस को हरा दिया है. ये बुजुर्ग दुनिया में इस कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने वाले पहले सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि इस बुजुर्ग ने हाल ही में पांचवीं शादी की है.

103 वर्षीय इस बुजुर्ग का नाम है अजीज अब्दुल अलीम. इनके कोरोना संक्रमित होकर वापस ठीक होने से उनके परिवार समेत पूरा देश हैरान है. क्योंकि इस उम्र में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. इसके बावजूद अजीज पूरी तरह से ठीक हो गए.

अजीज को जुलाई महीने की शुरूआत में कोरोना का संक्रमण हुआ. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब तीन हफ्ते बाद अजीज पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट आए हैं. अजीज पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में स्थित चित्राल जिले के रहने वाले हैं. उनका गांव चीन और अफगानिस्तान की सीमा के पास है.

अजीज के बेटे 50 वर्षीय सोहेल अहमद ने बताया कि जब मेरे अब्बू को कोरोना का संक्रमण हुआ तो सारे लोग घबरा गए थे. ये खबर सुनकर सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग परेशान हो गए. किसी को उम्मीद नहीं थी कि अब्बू बच जाएंगे. लेकिन अब उनके सही होकर लौटने से हमारी सारी चिंता दूर हो गई है.

अजीज कहते हैं कि उन्होंने अपने 103 साल की उम्र में न जाने कितने तरह की मुसीबतें देखीं हैं. सिर्फ एक वायरस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. न ही डरा सकता है. अजीज को डॉक्टरों ने कहा था अस्पताल से लौटने के बाद आप घर में सबसे अलग रहेंगे. लेकिन अजीज ने इनकार कर दिया.

अजीज ने कहा कि मैं अपने पूरे परिवार के साथ ही रहूंगा. किसी से अलग या दूर रहने का सवाल ही नहीं उठता. अजीज 70 साल तक लकड़ी का व्यवसाय करते रहे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत आने के लिए फ्रांस के एयरबेस से उड़े 5 राफेल विमान
Next Article BJP ने सत्ता हथियाने के लिए सभी हदें की पार : रामेश्वर उरांव

Related Posts

Headlines

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026
Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Headlines

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 31 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 31, 2026

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.