Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 10:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र में सियासी खींचतान पर सरसंघचालक ने कसा तंज
देश

महाराष्ट्र में सियासी खींचतान पर सरसंघचालक ने कसा तंज

November 19, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

– भाजपा-शिवसेना से इशारों में कहा, नुकसान जानते हुए भी नहीं थमते झगड़े

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने महाराष्ट्र में हो रही सियासी उठापटक का जिक्र किए बिना राजनेताओं पर तंज कसा है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि पर्यावरण का नुकसान करने से हमारा ही नुकसान होता है, यह जानते हुए भी लोग नादानी नहीं छोड़ते। ठीक इसी तरह झगड़ा करने से नुकसान होने की बात जानते हुए भी समाज में झगड़े होते रहते हैं।भागवत के इस बयान को दिल्‍ली से लेकर महाराष्‍ट्र तक जारी सियासी लड़ाइयों के संदर्भ में देखा जा सकता है।

नागपुर के चीटणवीस सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि समाज में फैली बुराइयां और झगड़ों की जड़ स्वार्थ में छिपी होती है। स्वार्थ चाहे किसी व्यक्ति का हो या देश का, वह बुरा ही होता है। स्वार्थ बुरा होने की बात सभी जानते हैं लेकिन स्वार्थ का परित्याग करना हर किसी को संभव नहीं होता।

महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों में ठन गई है। नतीजतन राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की नौबत आ गई। इसके बाद भी शिवसेना और बीजेपी के झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक ओर शिवसेना आक्रामक तेवर अपनाते हुए बीजेपी के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर रही है तो दूसरी ओर शिवसेना-बीजेपी का तीन दशक पुराना गठबंधन टूटने की वजह से सियासी उठापटक और तेज हो गई है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 5 नवम्बर को सरसंघचालक से मुलाकात कर अपना रूख साफ कर दिया था। 7 नवम्बर को हुए एक कार्यक्रम में बिना किसी का जिक्र किए भागवत ने कहा था कि व्यक्ति और समाज में आपसी स्नेह हमेशा बरकरार रखना चाहिए। आत्मीयता ही हमारे संबंधों की आधारशिला होती है लेकिन इसके बाद भी दोनों पार्टियों के बीच सियासी रस्साकशी जारी रही जिसके चलते राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। संघ हमेशा से यही चाहता रहा है कि हिन्दूवादी पार्टियां आपसे में मिलजुल कर रहें लेकिन कुर्सी के खेल ने शिवसेना और बीजेपी को एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ से पैदा हो सकती है डोकलाम जैसी स्थिति : तापिर गाव
Next Article महाराष्ट्र में 16 फीसदी मराठा आरक्षण पर जनवरी में विस्तृत सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

‘मैनेज करो वरना अंजाम समझ से परे होगा’… फायरिंग के बाद आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.