Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 07:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्कूल बस में लगी आग, लपटों के बीच बच्चों को निकाला गया सुरक्षित
देश

स्कूल बस में लगी आग, लपटों के बीच बच्चों को निकाला गया सुरक्षित

August 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल जाते समय स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लग गई। आग की लपटें देख बस में सवार स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बिना समय गवांये स्थानीय लोगों की मद्द से बस में सवार बच्चों को सुरक्षित निकलाते हुए अग्निशमन को जानकारी दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
महाराजपुर के रूमा स्थित ऐमा मोड़ ड्योढ़ीघाट मार्ग गैंजेस वर्ल्ड स्कूल की बस शुक्रवार को लगभग 30 बच्चे लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस राष्ट्रीय राजमार्ग के हाइवे से सर्विस लेन पर पहुंची वैसे ही चलती बस में अचानक आग लग गई। गाड़ी के चालक के पास बने बोनट में शार्ट सर्किट से लगी आग ने पल भर में ही सीएनजी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग देख बस में सवार बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया।
यह देख चालक एहतिसाम हैदर ने स्थानीय लोगों को आवाज देकर बुलाते हुए बस में फसे बच्चों को निकालना शुरु किया। इस बीच आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और धूं-धूकर जलने लगी। आग की सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने बस में लगी आग पर काबू पाया। इस बीच आग की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गये और अपने लाल को सुरक्षित देख राहत की सांस ली। मामले की जानकारी पर स्कूल प्रबंधन द्वारा दूसरी बस भेजकर बच्चों को स्कूल लाया गया।
महाराजपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि स्कूल जा रही बस में आग लगी थी। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित है और बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फिलहाल सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या मामला: निर्मोही अखाड़े ने पेश की दलीलें, 26 को होगी अगली सुनवाई
Next Article लोकनाथ मंदिर में भगदड़ से महिला की मौत, कई घायल

Related Posts

देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
बिहार

तीन दिन ठप रहेंगे बैंक के काम, कल स्ट्राइक, फिर दो रोज छुट्टी

September 10, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026

मिलावटखोरों पर बिहार में बड़ी चोट, कई ठिकानों पर छापेमारी

September 12, 2026

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.