अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.
पूरा मामला अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता व बड़े पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी नाबालिग ने अपनी मां को दी, जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर गांधी नगर थाने पहुंची और आरोपी पति व जेठ पर बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग के बयान के आधार पर जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों ही आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस चंचल तिवारी ने कहा कि गांधीनगर थाने में सूचना प्राप्त हुई कि 12 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता व उसके बड़े पिता ने दुष्कर्म किया है. इस संबंध में अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. बच्ची ने अपनी मां को इस संबंध में जानकारी दी, मां ने तत्काल इसकी सूचना थाने में आकर बताई.

