Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 04:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना के बीच मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, नन्दगांव में बांटे जाएंगे लड्डू
देश

कोरोना के बीच मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, नन्दगांव में बांटे जाएंगे लड्डू

August 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मथुरा। कोरोना महामारी के बीच मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। हालांकि मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। संभवतः यह पहला मौका होगा जब भक्त जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के दर्शन नहीं कर सकेंगे। उधर, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में उनके गांव नन्दगांव में मंगलवार को उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी लगातार दो दिन मनाई जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलवार को कान्हा का जन्मदिन मनाएंगे। वहीं कई लोग बुधवार को जन्माष्टमी मनाएंगे।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन और ब्रज के सभी मंदिरों के संचालक, सेवायत और प्रबंधकों के बीच हुई बातचीत में कोरोना वायरस महामारी के दिशा-निर्देशों का पालन करने का फैसला लिया गया। इसके तहत मथुरा-वृन्दावन-गोवर्धन-बरसाना-नन्दगांव-गोकुल-महावन-बलदेव आदि सभी तीर्थस्थलों के मंदिर 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 13 अगस्त दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। हालांकि मंदिर के अंदर सेवायत सभी परम्पराएं पहले की तरह होंगी।

सीधे प्रसारण के जरिए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हों शामिल

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में बड़ी तैयारियां की गई हैं। परिसर के सभी मंदिरों (भगवान केशवदेव मंदिर, श्रीगर्भगृह, श्रीयोगमाया मंदिर एवं भागवत भवन) को बड़े ही भव्य एवं दिव्य रूप में सजाया गया है। शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के पालन में श्रद्धालु इस बार दूरदर्शन या अन्य चैनलों द्वारा टीवी पर सीधे प्रसारण के जरिए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हो सकेंगे।

जन्माष्टमी का ये है पूरा कार्यक्रम

शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व के आयोजनों के बारे में बताया कि बुधवार को सुबह दिव्य शहनाई और नगाड़ों के वादन के साथ भगवान की मंगला आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा और ठाकुरजी के प्रिय स्त्रोतों का पाठ व पुष्पार्चन सम्पन्न होगा। सुबह 10 बजे भागवत-भवन में युगल सरकार के श्रीविग्रह के श्रीचरणों में दिव्य पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि जन्माभिषेक का मुख्य और अलौकिक कार्यक्रम रात 11 बजे श्रीगणेश वंदना से शुरू होगा और नवग्रह पूजन कर संपन्न होगा। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ कन्हैया की प्राकट्य आरती प्रारंभ होगी। इसके बाद केसर आदि सुगन्धित द्रव्यों को धारण किए हुए भगवान श्रीकृष्ण के चल विग्रह मोर्छलासन पर विराजमान होकर अभिषेक स्थल पर पधारेंगे। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी के चल श्रीविग्रह का जन्माभिषेक दूध, दही, घी, बूरा, शहद आदि पंचामृत से होगा। साथ ही अन्य शास्त्रोक्त सामग्री का भी उपयोग दिव्य महाभिषेक में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का टीवी पर सजीव प्रसारण किया जाएगा।

नन्दगांव में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में उनके गांव नन्दगांव में मंगलवार को उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नन्दगांव के गोस्वामी समाज ने तय किया है कि भगवान के जन्म के अवसर पर मनाई जाने वाली सभी परम्पराएं पहले की तरह की निभाई जाएंगी, भले ही कोरोना के चलते उनके स्वरूप को प्रतीकात्मक आकार ही क्यों न दे दिया जाए। इसके तहत इस अवसर पर हर साल बांटे जाने वाले खुशी के लड्डू का कार्य भी किया जाएगा। खास तौर पर बरसाना के गोस्वामी समाज के लिए जो छबरिया (लकड़ी से बनी डलिया) में लड्ड भरकर भेजे जाते थे, वे भी भेजे जाएंगे। जबकि, पहले कोरोना के भय से इस बारे में यह निर्णय लिया गया था कि इस बार यह परम्परा स्थगित कर दी जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article4 करोड़ की स्कॉलरशिप पाने वाली छात्रा की छेड़खानी के दौरान मौत
Next Article जेल में खूनी संघर्ष, एक पुलिसकर्मी की मौत

Related Posts

Headlines

आरा की बहू अमरीन की दिल्ली में हुंकार- ‘मेड इन इंडिया’ के जगह गर्व से लिखें ‘मेड इन भारत’

October 29, 2026
Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.