Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश में अब तक कोरोना से 9 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हुई
देश

देश में अब तक कोरोना से 9 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हुई

March 25, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। कोरोना ने अब मिजोरम और मणिपुर में भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही अब कोविड-19 का संक्रमण देश के 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुका है। भारत में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9 है। एक दिन में कोरोना के 70 नए मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 562 हो गई है। इनमें से 43 मरीज विदेशी हैं। कोरोना के 41 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

उधर, महाराष्ट्र और केरल कोविड-19 का एपिसेंटर के तौर पर बनते दिख रहे हैं। केरल में कोरोना के मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। महाराष्ट्र में भी यह आंकड़ा 98 तक जा पहुंचा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश के 25 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना के मरीजों की संख्या राज्यों में इस तरह से है। आंध्रप्रदेश में 9, बिहार-3, छत्तीसगढ़-1, दिल्ली-30, गुजरात-32, हरियाणा-14, हिमाचल प्रदेश-3, कर्नाटक- 41, केरल-101, मध्यप्रदेश-9, महाराष्ट्र- 98, मणिपुर-1, मिजोरम-1, ओडिशा-2, पुदुचेरी-1, पंजाब-29, राजस्थान-30, तमिलनाडु-16, तेलंगाना-25, चंढीगढ-7, जम्मू-कश्मीर-7, लद्दाख-13, उत्तर प्रदेश में 34, उत्तराखंड-3, पश्चिम बंगाल-9 माामलो की पुष्टि हो चुकी है। यानि देश में 519 मामले आ चुके हैं। इसके अलावा देश में 43 विदेशी लोग भी हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं।

21 दिनों तक देश के सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन
तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए मंगलवार की रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए सभी नागरिकों से 21 दिनों तक घर में ही रहने की अपील की है। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से पत्र लिखकर लॉकडाउन के आदेश का सख्ती से पालन करवाने के आदेश जारी किए हैंं।

घबराएं नहीं, घर पर ही रहें
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील करते हुए घर पर ही रहने की सलाह जारी की है ताकि कोविड बीमारी तेजी से न फैले। इस बीमारी की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को सोशल दूरी बनाकर घर पर ही रहना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक दूसरे से दूर-दूर नजर आए मंत्री
Next Article ईरान से जोधपुर पहुंचे 277 भारतीय, आइसोलेशन में रखने की तैयारी

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.