Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 09:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झुग्गी में रही, फूल बेचे और अब अमेरिका में परचम लहरायेगी सरिता
देश

झुग्गी में रही, फूल बेचे और अब अमेरिका में परचम लहरायेगी सरिता

May 11, 20221 Comment3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई : कभी झुग्गी में रहनेवाली और रेड लाइट में फूल बेचनेवाली जेएनयू की छात्रा सरिता माली की अमेरिका तक छाने की कहानी शानदार है। अपनी इस कहानी का जिक्र खुद सरिता ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये किया है। स्लम में रहने वाली सरिता ने भी कुछ सपने देखे थे, लेकिन शुरुआत में सब असंभव लग रहा था। लेकिन, कुछ करने की जिद ने आज उसे उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जहां वो लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। अब ये बेटी अमेरिका जाएगी और ना केवल अपने परिवार का बल्कि देश का नाम भी रौशन करेगी। 28 साल की सरिता को अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंग्टन ने फेलोशिप ऑफर की है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली सरिता का जन्म और परवरिश मुंबई के एक स्लम इलाके में ही हुई है। बचपन में उन्होनें मुंबई की रेड लाइट पर फूल बेचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों में चयन हुआ है। लेकिन, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया को वरीयता दी है। सरिता ने बताया कि अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने उनकी मेरिट और अकादमिक रिकॉर्ड के आधार पर वहां की सबसे प्रतिष्ठित फेलोशिप में से एक ‘चांसलर फेलोशिप’ उन्हें दी है।

सरिता 2014 में जेएनयू हिंदी साहित्य में मास्टर्स करने आई थीं। जेएनयू को लेकर सरिता का कहना है कि यहां के शानदार अकादमिक जगत, शिक्षकों और प्रगतिशील छात्र राजनीति ने मुझे इस देश को सही अर्थो में समझने और मेरे अपने समाज को देखने की नई दृष्टि दी है। जेएनयू से मास्टर्स करने के बाद सरिता ने यहीं से एमफिल की डिग्री ली और फिर पीएचडी जमा करने के बाद उन्हें अमेरिका में दोबारा पीएचडी करने और वहां पढ़ाने का मौका मिला है। उनका कहना है कि पढाई को लेकर हमेशा मेरे भीतर एक जूनून रहा है। 22 साल की उम्र में मैंने शोध की दुनिया में कदम रखा था। खुश हूं कि यह सफर आगे 7 वर्षो के लिए अनवरत जारी रहेगा।

Advertisement

सरिता ने बताया कि उनके पिता चाइल्ड लेबर बनकर मुंबई गए थे। मुंबई में 10 बाई 12 की एक छोटी सी जगह में उनके परिवार के छह लोग रहते थे। सरिता ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक यहीं स्लम में ही रहीं। अपने इस मुश्किल भरे सफर और फिर शानदार उपलब्धि के बारे में सरिता ने कहा मुंबई की झोपड़पट्टी, जेएनयू, कैलिफोर्निया, चांसलर फेलोशिप, अमेरिका और हिंदी साहित्य। कुछ सफर के अंत में हम भावुक हो उठते हैं, क्योंकि ये ऐसा सफर है जहां मंजिल की चाह से अधिक उसके साथ की चाह अधिक सुकून देती है। हो सकता है आपको यह कहानी अविश्वसनीय लगे लेकिन यह मेरी कहानी है, मेरी अपनी कहानी। सरिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैं, लेकिन जन्म और परवरिश मुंबई में हुई। सरिता लिखती हैं कि अगर हम नहीं पढ़ेंगे तो हमारा पूरा जीवन खुद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष करने और भोजन की व्यवस्था करने में बीत जायेगा। हम इस देश और समाज को कुछ नहीं दे पायेंगे और उनकी तरह अनपढ़ रहकर समाज में अपमानित होते रहेंगे। मैं यह सब नहीं कहना चाहती लेकिन मैं यह भी नहीं चाहती कि सड़क किनारे फूल बेचते किसी बच्चे की उम्मीद टूटे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहार्डकोर नक्सली जीतलाल मरांडी गिरफ्तार
Next Article बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम में बेगूसराय की चार बेटियों का चयन

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.