Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अचानक मोहल्ला छोड़ दूसरे जगह जाने लगे लोग, जाने क्या है इस पलायन की वजह?
देश

अचानक मोहल्ला छोड़ दूसरे जगह जाने लगे लोग, जाने क्या है इस पलायन की वजह?

July 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में पलायन की एक अलग तस्वीर सामने आई है. जिले के प्रताप नगर इलाके में 50 से ज्यादा लोगों ने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड लगाकर इलाके से पलायन करने का फैसला किया है. असल मे गाज़ियाबाद का प्रताप नगर मोहल्ला, गाज़ियाबाद पुलिस लाइन के दूसरी तरफ स्थित है. प्रताप नगर और पुलिस लाइन के बीच मे एक सड़क निकलती है, जो पुलिस लाइन से होते हुए मुख्य सड़क पर जाती है. गाज़ियाबाद पुलिस ने बीते एक वर्ष से ज्यादा समय से इस सड़क को बन्द कर रखा है. इसकी वजह से करीब 300 मीटर की दूरी के लिए अब लोगों को साढ़े 3 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कोरोना संक्रमण की वजह से लगे पहले लॉकडाउन पर पुलिस ने इस रास्ते को बंद किया था. जिसे आज तक नहीं खोला गया है. बीते एक साल से स्थानीय निवासी गाज़ियाबाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर रास्ता खोलने की मांग कर चुके हैं. इसके बावजूद पुलिस -प्रशासन के किसी भी अफसर पर जूं तक नहीं रेंग रही है.

रास्ते को खुलवाने के लिए मोहल्ले के 60 से ज्यादा लोगों ने इसी साल 24 जून को बंद सड़क पर बैठ कर धरना दिया था. इसके बावजूद पुलिस ने उनकी दिक्कतों को समझने और उसका निवारण करवाने के बजाय उल्टा मोहल्ले के लोगों के खिलाफ ही संगीन धाराओं में FIR दर्ज कर ली. जब लोगों के पास अपनी सुनवाई का कोई रास्ता नहीं बचा तो उन्होंने इलाके से पलायन का फैसला ले लिया. जिससे उन्हें रोजाना के इन झंझटों से मुक्ति मिल सके.

लोगों ने कोर्ट में दायर की याचिका
जानकारी के मुताबिक पुलिस-प्रशासन की ओर से निराश हो चुके लोगों ने अब इंसाफ पाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण ली है. प्रताप नगर के लोगों ने 15 जुलाई को इलाहाबाद हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की है. जिस पर अभी सुनवाई होनी है. गाज़ियाबाद शहर के एसपी निपुन अग्रवाल ने मामले की जांच कराने की बात कहकर कोई स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया. वहीं गाज़ियाबाद के क्षेत्राधिकारी (नगर) डीएसपी महिपाल सिंह ने मामला न्यायालय में होने के कारण देकर कोई बात कहने से मना कर दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTokyo Olympics में बिस्तर देख भड़के खिलाड़ी, जानिए क्यों हो रहा इतना हंगामा?
Next Article शौच के लिए जा रहा युवक अचानक धरती में समाया!

Related Posts

Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.