Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 9 September, 2026 • 09:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए 30 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित
देश

उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए 30 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित

May 31, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में वृक्षा रोपण के लिए 30 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सोमवार को विचार-विमर्श तथा अंर्तविभागीय समन्वय के लिए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्बन्धित सभी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि वृक्षारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिये जायें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हेतु भूमि का चयन, अग्रिम मृदा कार्य, अच्छी गुणवत्ता के पौधों की पर्याप्त उपलब्धता आदि अभी से ही सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठकें तत्काल आहूत की जायें, जिसमें वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना को अन्तिम रूप दिया जाये।

उन्होंने कहा कि जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला वृक्षारोपण समिति की साप्ताहिक बैठकें हों तथा सभी मण्डलायुक्त पाक्षिक बैठकें कर वृक्षारोपण की तैयारियों एवं प्रगति की नियमित समीक्षा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अगले सोमवार को वह स्वयं सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर वृक्षारोपण के लिए की गयी तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी गोवंश शेल्टर्स में भी वृक्षारोपण कराया जाये तथा जिलों की कार्ययोजना में इसे सम्मिलित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश तत्काल सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिये जायें।

उन्होंने कहा कि विगत के वर्षों में वृक्षारोपण कार्यक्रम में यदि कहीं पर किसी प्रकार की कोई समस्या आयी हो तो उक्त प्रकार की समस्याओं का अभी से ही समय रहते समाधान कर लिया जाये ताकि इस वर्ष वृक्षारोपण निर्विघ्न एवं अच्छी तरह से सुनिश्चित हो सके। उन्होंने वृक्षारोपण स्थलों की जियो टैगिंग, वृक्षारोपण की फोटोग्राफी तथा जनपदों में अंर्तविभागीय समन्वय के लिए जिलाधिकारी कार्यालय एवं डी.एफ.ओ. कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने वृक्षारोपण हेतु पौधों की डिमाण्ड 15 जून, 2021 तक डी.एफ.ओ. को उपलब्ध कराने को कहा।

इससे पूर्व बैठक में प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे विभिन्न विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिये गये हैं। मुख्य रूप से वन विभाग 10.80 करोड़, ग्राम्य विकास 10.56 करोड़, कृषि विभाग 2.01 करोड़, उद्यान विभाग 1.33 करोड़, राजस्व एवं पर्यावरण प्रत्येक 1.20 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में वृहद वृक्षारोपण हेतु तैयारी की जा रही है।

बैठक में यह भी बताया गया कि वन विभाग की 1755 पौधशालाओं में 42 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले वर्ष 25 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 28 करोड़ वृक्षारोपण किया गया। बैठक में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी सम्बन्धित विभागों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वतंत्रता सेनानी और सरना सनातन संस्कृति के पुरोधा सिंगराज सिंह मानकी का पत्थरगड़ी अनुष्ठान सम्पन्न
Next Article भूल गए थे पुराने नोट बदलवाना: 3.76 लाख पुराने नोट के साथ पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

पुलिस ने गांव-गांव चिपकाये खूंखार नक्सलियों के पोस्टर, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

September 8, 2026
Headlines

भागलपुर में बाढ़ से 269 गांव प्रभावित, मंत्री रत्नेश बोले- 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें अफसर

September 8, 2026
Headlines

बिहार में कोसी-सोन के तेवर पड़े नरम, 10 लाख लोगों तक पहुंचा राहत का निवाला

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026

राशिफल @ 09 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 9, 2026

पुलिस ने गांव-गांव चिपकाये खूंखार नक्सलियों के पोस्टर, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

September 8, 2026

अब न इलाज की फिक्र, न कम मानदेय का दर्द… अयोध्या से सीएम योगी का बड़ा दाव… जानें

September 8, 2026

भागलपुर में बाढ़ से 269 गांव प्रभावित, मंत्री रत्नेश बोले- 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें अफसर

September 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.