Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 12:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डॉलर की रफ्तार ने सोना किया सस्ता
देश

डॉलर की रफ्तार ने सोना किया सस्ता

November 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डॉलर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 600 रुपये टूटकर 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 600 रुपये सस्ता होकर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) दर्ज किया गया। चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई और यह 2,000 रुपये टूटकर 1,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

डॉलर की मजबूती और वैश्विक संकेतों ने बिगाड़ी चाल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती और यूक्रेन युद्ध के समाधान को लेकर अमेरिका की नई कोशिशों ने सुरक्षित निवेश की मांग को कमजोर किया। इसके चलते सोने की कीमतों में दबाव बढ़ा।
गांधी ने यह भी बताया कि अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा अक्टूबर रोजगार रिपोर्ट जारी न करने की सूचना ने बाजार की भावना और खराब कर दी, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों को यथास्थिति में रखने की संभावना बढ़ गई।

auto

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी बरकरार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.40% गिरकर 4,061.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। डॉलर इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 100.26 पर पहुंच गया। विदेशी बाजार में चांदी 1.22% टूटकर 50.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

विशेषज्ञों की नजर अब अमेरिकी आंकड़ों पर

मिराए एसेट शेयरखान और ऑग्मोंट सहित कई वैश्विक विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दर से जुड़े संकेतों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आने वाली गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट से फेड की आगे की नीति का संकेत मिल सकता है, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की चाल पर नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बदले गये पार्किंग स्थल, रेट में भी फेरबदल… जानें डिटेल्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहंसुली से बंगारी तक, दिल्ली में चमका झारखंड के कारीगरों का हुनर
Next Article NKSTPP की मदद से खुली राह, गरीबी को मात देकर आगे बढ़ा विक्रम… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.