Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिका: पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत
दुनिया

अमेरिका: पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत

December 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लॉस एंजेल्स। अमेरिका के हवाई राज्य के पर्ल हार्बर-हिकम नौसैनिक अड्डे पर बुधवार को एक नौ सैनिक की अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गयी। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है, जो अस्पताल में उपचाराधीन है।

हालांकि प्रारंभिक सूचनाओं में तीन लोगों के घायल होने की बात कही गई थी, जो रक्षा विभाग के कर्मचारी थे। बाद में हमलावर नौ सैनिक भी मारा गया। यह घटना हवाई के समय के अनुसार दोपहर बाद ढाई बजे की है।

थल, जल और वायु सेना के ज्वाइंट बेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के तुरंत बाद पर्ल हार्बर के सभी चारों गेट बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही फ़ायर ब्रिगेड सहित स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां और उनके सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। यह घटना ज्वाइंट बेस के उस हिस्से में हुई, जहां जहाज़ों की मरम्मत होती है। यह स्थान पूरी तरह सुरक्षित है और यहां सैन्य कर्मियों, रक्षा विभाग के कर्मियों तथा नौ सेना के कर्मियों की ही आवाजाही की अनुमति है। मामले की छानबीन की जा रही है।

भारतीय वायुसेना का बयान
भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई, यूएस नेवी और वायु सेना बेस में संयुक्त बेस पर्ल हार्बर हिकम में शूटिंग की घटना के समय मौजूद थे। एयर चीफ सहित वायुसेना के सभी जवान घटना से सुरक्षित और अप्रभावित हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउप्र: उन्नाव में कोर्ट जा रही दुष्कर्म पीड़ित को जलाकर मारने की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार
Next Article राज्यपाल पर शिक्षामंत्री का कटाक्ष, कहा- उन्हें चिड़ियाघर जाना चाहिए .

Related Posts

Headlines

नेपाल त्रासदी : नौ दिन अंधेरी सुरंग में, होंठों पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी पर मिली नयी जिंदगी

September 4, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

नेपाल में भूकंप के 3 मिनट बाद आया जलप्रलय, 100 मीटर ऊंची लहर ने मचाई तबाही

August 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.