Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 12:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बारिश का पूर्वानुमान गलत होने पर किसानों ने मौसम विभाग का पुतला जलाया
देश

बारिश का पूर्वानुमान गलत होने पर किसानों ने मौसम विभाग का पुतला जलाया

July 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। आमतौर पर आपने विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं के पुतले जलते तो कई बार देखें होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश  के उज्जैन में सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें किसानों  ने किसी नेता का नहीं, बल्कि मौसम विभाग का ही पुतला दहन कर दिया. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई. इसके अलावा सोयाबीन अनुसंधान केंद्र के पुतले का भी दहन किया गया.

दरअसल, उज्जैन में सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने बारिश को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के लगातार गलत होने को लेकर विरोध जताया तो वहीं मौसम विभाग का पुतला भी जलाया.

MP:बारिश का पूर्वानुमान गलत होने पर मौसम विभाग का पुतला जलाया

किसानों का आरोप है कि लगातार गलत पूर्वानुमान से कई किसानों की फसल बोवनी में ही खराब हो गई है. किसानों का आरोप है कि मौसम विभाग द्वारा जताए गए पूर्वानुमान के आधार पर किसानों ने खेतों में सोयाबीन की बोवनी कर ली थी, पर पानी नहीं बरसने के चलते किसानों की सारी फसल खराब हो चुकी है.

किसानों का कहना है कि पिछले साल भी सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी और इस साल बारिश की लंबी खेंच ने फसल को बर्बाद कर दिया है जिससे किसानों की स्थिति खराब होती जा रही है.

इसके अलावा सोयाबीन अनुसंधान केंद्र भी किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध नहीं करा रहा है इसलिए उसका भी पुतला किया गया.

किसान संघ के प्रवक्ता भारत सिंह बैस ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा किसानों को और पूरे देश को गलत अनुमान दिए जा रहे हैं कि इस सप्ताह में इतनी बारिश होगी. इस के अनुमान को लेकर किसानों ने बोनी की और कुछ जगह तो बिल्कुल बारिश नहीं हुई है और जो बोनी की गई है बारिश के अभाव में वह पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है.

मौसम विभाग द्वारा जो गलत अनुमान दिए जा रहे हैं इसके विरोध में भारत सरकार के मौसम विभाग की जिम्मेदारी तय होना चाहिए और जो भ्रष्ट और गलत तरीके से जानकारी देने वाले अधिकारी हैं उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि मौसम विभाग आज देश के किसानों के साथ धोखा कर रहा है इसको लेकर आज पुतला दहन किया गया. पिछली बार वायरस लगने से सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी हमें सरकार को कई बार पत्र लिखे हैं इस बारे में कि सरकार के जितने भी अनुसंधान केंद्र है चाहे छोटा हो एनआरसीएसएस उन्होंने पिछले 10 साल में एक भी उन्नत किस्म और रोग प्रतिरोधक किस्म की सोयाबीन किसानों को नहीं दी है.

उन्होंने कहा कि ऐसे अनुसंधान केंद्र और जितने भी विभाग हैं यह किसानों के नाम पर सरकार का पैसा लूट रहे हैं या तो ऐसे विभाग को बंद कर देना चाहिए और सरकार को निजी एजेंसीयो से अनुसंधान करवाना चाहिए और किसानों को उन्नत किस्म का बीज दें ताकि जो वायरस से लगातार हर वर्ष सोयाबीन नष्ट हो रही है यह रुक जाए और किसानों की बर्बादी रुक सके. इसलिए हमने मौसम विभाग और सोयाबीन अनुसंधान केंद्र दोनों के पुतले जलाए है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में युवाओं के लिए बड़ा मौका: 200 घंटे के प्रशिक्षण के बाद तीन महीने की दी जाएगी ऑन जॉब ट्रेनिग
Next Article इस मंत्री को सेल्फ़ी खिंचवाने के लिए चाहिए 100 रुपये, जाने क्यों है ऐसा?

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.