Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उप्र: उन्नाव में कोर्ट जा रही दुष्कर्म पीड़ित को जलाकर मारने की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार
देश

उप्र: उन्नाव में कोर्ट जा रही दुष्कर्म पीड़ित को जलाकर मारने की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार

December 5, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-सपा ने मांगा डीजीपी का इस्तीफा, प्रियंका ने भाजपा पर बोला हमला

लखनऊ। उन्नाव में मानवता एक बार फिर शर्मसार हो गयी। जेल से छूटकर आरोपित ने अपने साथियों के संग दुष्कर्म पीड़ित को खेतों में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। पीड़ित को गंभीर हालत में लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। पीड़ित का कुछ माह पूर्व रायबरेली में दुष्कर्म हुआ था। वहीं पर केस चल रहा है। इस घटना को लेकर सपा और कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।

यह मामला उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र का है। गुरुवार सुबह वह केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली। दुष्कर्म पीड़ित गांव भाटन खेड़ा में पैदल रेलवे स्टेशन जा रही थी। आरोपित और उसके साथियों ने पीड़ित के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित 60-70 फीसदी तक झुलस गई है। पीड़ित ने पांच आरोपितों के नाम बताए हैं। पुलिस ने सभी आरोपिताें को हिरासत में ले लिया है।

23 साल की पीड़ित ने इसी साल मार्च में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है, उनमें एक वह भी शामिल है, जिसके खिलाफ पीड़ित ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विक्रम वीर ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली थी। उसने आरोपितों के नाम बता दिए हैं। इस मामले में आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई और सभी को पकड़ लिया गया।

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पहले भी कई बार आरोपिताें ने धमकी दी थी। इसकी सूचना थाने पर दी गयी थी लेकिन शुरुआत में पुलिस ने अनसुना कर दिया। इससे आरोपितों के हौसले बढ़ गये और उन्होंने इस ताजा घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

इसी साल मार्च में दो युवकों ने इस लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसमें एक आरोपित अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। दूसरा आरोपित अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था, जिसने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

प्रियंका ने किया ट्वीट

इस घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने आक्रोश जताया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है कि कल देश के गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी है। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।

सपा ने डीजीपी का मांगा इस्तीफा

वहीं सपा के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “उन्नाव में दुष्कर्म पीड़ित को जिंदा जलाने के प्रयास हत्या प्रदेश के जंगलराज का परिणाम! शर्म करें मुख्यमंत्री। तत्काल प्रभाव से डीजीपी इस्तीफा दें। जांच का ड्रामा नहीं कठोरतम दंडनात्मक कार्रवाई चाहिए। बेटी के उच्चतम उपचार की व्यवस्था, सुरक्षा की व्यवस्था करे सरकार।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिजर्व बैंक ने रेपो रेट 5.15 फीसदी पर रखा बरकरार, जीडीपी अनुमान घटाकर किया 5 फीसदी
Next Article अमेरिका: पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.