Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हम एक लाश की तरह…कमरे में बिना बिजली-पानी के रह रहे थे, सूडान ने लौटे लोगों ने सुनाई दर्दनाक आपबीती
Headlines

हम एक लाश की तरह…कमरे में बिना बिजली-पानी के रह रहे थे, सूडान ने लौटे लोगों ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

April 27, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto


New Delhi. ऐसा लग रहा था कि हम मृत्युशय्या पर थे… ये बात सुखविंदर सिंह कही हैं, जो सूडान में फंसे थे और वहां से निकलकर सऊदी अरब के रास्ते नई दिल्ली पहुंचे हैं। 40 साल के सुखविंदर पेशे से इंजीनियर हैं और उन 360 भारतीयों में से एक हैं, जो ऑपरेशन कावेरी के तहत पहले बैच में आए हैं। सुखविंदर हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं, वे सूडान की मौजूदा स्थिति को याद करके कहते हैं कि वे अभी भी बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने बताया, हम एक बंद कमरे में रह रहे थे, यह ऐसा था कि हम मृत्युशय्या पर हों।

इस तरह कुशीनगर के रहने वाले छोटू सूडान में एक फैक्ट्री में काम करते थे, वे अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि भारत लौट आए हैं। वे कहते हैं, मैं मरकर वापस आ गया। छोटू कहते हैं, कभी सूडान नहीं जाऊंगा। मैं देश में रहकर कुछ भी करूंगा, लेकिन अब सूडान कभी नहीं जाऊंगा। पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले तसमेर सिंह भी उन लोगों में शामिल हैं, जो सूडान की भयावह स्थिति से लौटे हैं। वे कहते हैं, हम एक लाश की तरह थे, एक छोटे कमरे में बिना बिजली-पानी के रह रहे थे। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने जीवन में ऐसी स्थिति का सामना कर सकते हैं, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम जीवित लौट आए हैं।

सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के कारण हजारों भारतीय भी वहां फंसे है। भारत सरकार इन्हें निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चला रही है। ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक 670 भारतीय नागरिकों को सूडान से निकाल लिया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सूडान से रेस्क्यू किए गए लोगों के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद निकाले गए उनकी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहत पहली उड़ान में 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब से निकासी मिशन की देखरेख कर रहे हैं।
ऑपरेशन कावेरी के लिए वायुसेना और नौसेना की मदद ली जा रही है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वायुसेना के दो ट्रांसपोर्ट विमान सी-130जे सऊदी अरब के जेद्दाह में स्टैंडबाय पर हैं। इसतरह नौसेना का जहाज आईएनएस सुमेधा तब पोर्ट सूडान भी पहुंच गया है। इसी जहाज के द्वारा पहले भारतीयों को जेद्दाह लाया जा रहा है। जहां से लोग सी-130जे के जरिए नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं। वहीं, सूडान के अलग अलग हिस्सों से पोर्ट सूडान तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गृहयुद्ध के वक्त करीब 4000 भारतीय सूडान में फंसे थे। इसमें से अब तक 1100 लोगों को सूडान से निकाला जा चुका है। जबकि तीन बैच में करीब 670 नागरिक भारत पहुंच चुके हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशाइस्ता परवीन के 6 वकीलों और 20 मददगारों की लिस्ट तैयार, 10 बैंक खाते फ्रीज
Next Article CM से तीरंदाजी खिलाड़ी दीप्ति कुमारी ने की मुलाकात, हरसंभव मदद का भरोसा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.