Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 08:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मतदान में सबसे आगे पश्चिम बंगाल, सुबह 9 बजे तक हुई 15 फीसदी वोटिंग
देश

मतदान में सबसे आगे पश्चिम बंगाल, सुबह 9 बजे तक हुई 15 फीसदी वोटिंग

April 19, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

New Delhi. देश में लोकतंत्र के महापर्व की आज से शुरुआत हो गई है। लोकसभा की कुल सीटों में से 19 फीसदी सीटों पर प्रथम चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ है। कुल सात चरणों में हो रहे चुनाव के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा और नतीजे 4 जून को आएंगे। इस तरह कुल 44 दिनों तक लोकतंत्र का यह पर्व चलता रहेगा। जिसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान से हुई है। सुबह 7 बजे से शुरु हुए इस मतदान में सबसे अव्वल पश्चिम बंगाल रहा। जहां के 15 प्रतिशत मतदाताओं ने सुबह 9 बजे तक अपना अमूल्य वोट दे दिया है।

  • लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 102 सीटों पर हो रहा मतदान

अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही मतदाताओं की पोलिंग बूथ पर कतारें लगना शुरु हो गईं, जहां कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल पूर्व के लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।जबकि सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कतार में लगकर मतदान किया। वहीं तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर सुबह पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट में मतदान बूथ संख्या- 193 और 194 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसे भी पढ़ें : 21 राज्यों के 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, PM ने की यह अपील…

राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, मैं आज सभी से अपील करूंगा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। मतदान अवश्य करें, ये लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा। मुझे विश्वास है कि 2014 और 2019 का इतिहास राजस्थान दोहराएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज लोकतंत्र का उत्सव है। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करें और अच्छी सरकार चुनें…प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 साल देश ने प्रगति को छुआ है…पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है…भ्रष्टाचार पर रोक लगी है…प्रधानमंत्री मोदी सशक्त भारत बनाना चाहते हैं।तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने अपना वोट डाला।

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कोयंबटूर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने कहा, तमिलनाडु की जनता पीएम मोदी के साथ है। हमें विश्वास है, हमारी पार्टी मजबूत है और लोग हमारे साथ हैं और 4 जून एनडीए के लिए एक ऐतिहासिक परिणाम होगा…कर्नाटक में, हम इस बार क्लीन स्वीप की उम्मीद कर रहे हैं। तेलंगाना में भाजपा नंबर वन पार्टी होगी…तमिलनाडु में इस बार बहुत बड़ा शानदार परिणाम आएगा, वोट शेयर में बढ़ोतरी होगी…द्रविड़ राजनीति का समय खत्म हो गया है। देश की आत्मा के जख्मों पर लगाएं वोट का मरहम: राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस अवसर पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, आज पहले चरण का मतदान है।

याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है। इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए ज़ख्मों पर अपने वोट का मरहम लगाकर लोकतंत्र को मज़बूत कीजिए। नफ़रत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में मोहब्बत की दुकान।

राज्यवार सुबह नौ बजे तक कहां कितना मतदान? राज्य कितना मतदान

राज्यप्रतिशत (%)
पश्चिम बंगाल15.09
बिहार9.23
अरुणाचल प्रदेश4.95
उत्तर प्रदेश12.22
मध्य प्रदेश14.12
त्रिपुरा6.62
अंडमान निकोबार8.64
अरुणाचल प्रदेश4.95
असम11.15
छत्तीसगढ़12.02
जम्मू कश्मीर10.43
लक्षद्वीप5.59
महाराष्ट्र6.98
मणिपुर8.43
मेघालय13.30
मिजोरम10.97
नगालैंड8.61
पुडुचेरी8.52
राजस्थान10.67
सिक्किम7.92
तमिलनाडु8.21
उत्तराखंड10.54

 

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

इसे भी पढ़ें : झामुमो के पूर्व MLA को उम्रकैद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दफन हो गया माफिया डॉन मुख्तार, बेटे ने आखिरी बार दी मूंछों पर ताव

इसे भी पढ़ें : माफिया मुख्तार की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पत्नी और तीन बेटियों को का*ट डाला, फिर…

इसे भी पढ़ें : MLA अंबा के बयान पर BJP का पलटवार, क्या बोल गये प्रतुल… देखें

इसे भी पढ़ें : ASI से SI बने 1132 अधिकारी इधर से उधर… देखें…

इसे भी पढ़ें : हर हालत में क्राइम कंट्रोल करें, क्या बोल गये CM…

इसे भी पढ़ें : AK-47 के साथ खूंखार एरिया कमांडर धराया, क्या बोल गये IG… देखें

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर किडनैपिंग केस का मास्टरमाइंड के ससुराल पहुंची पुलिस तो…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां स्थगित

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इसी हफ्ते दो रोज बारिश, कब-कब… जानें

इसे भी पढ़ें : बिहार से रांची आकर किया नाक में दम, फिर जो हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : Loksabha Election 2024: झारखंड में सीट शेयरिंग; झामुमो 5 और कांग्रेस 7 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, किसे मिला मौका… जानें

इसे भी पढ़ें : पुलिस के पहरे में गैंगस्टर ने भरी लेडी डॉन की…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article21 राज्यों के 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, PM ने की यह अपील…
Next Article CM केजरीवाल ने जेल में मांगी इंसुलिन, कोर्ट ने क्या कहा… जानें

Related Posts

Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.