Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी को बोल के गया कि कोरोना हो गया है, मरने जा रहा हूं, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया
देश

पत्नी को बोल के गया कि कोरोना हो गया है, मरने जा रहा हूं, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया

September 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

महाराष्ट्र के मुंबई में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से झूठा बोला का वह कोरोना वायरस पॉजिटिव है। उसने कोविड सेंटर में भर्ती होने और परिवार को संक्रमण से बचाने का बहाना बनाया और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया। परेशान पत्नी का जब पति से संपर्क नहीं हो पाया तो उसने पुलिस में पति के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ इंदौर में पकड़ लिया।
24 जुलाई को, तलोजा में रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसने कहा कि वह बहुत परेशान है और मरने जा रहा है। परेशान पत्नी रोकर उसे रोकने लगी लेकिन उसने फोन काट दिया।
रची आत्महत्या की कहानी

सहायक पुलिस आयुक्त विनायक वस्त ने बताया कि उस शख्स ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। अगले दिन उसके साले ने अपने जीजा की बाइक वाशी की एक गली में लावारिस खड़ी पाई। बाइक पर ही उसका हेल्मेट, ऑफिस बैग और बटुआ रखा पाया गया। परिवार ने वाशी पुलिस स्टेशन में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
नालों और कोविड सेंटर में तलाशती रही पुलिस
वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर संजीव धूमल ने कहा कि पुलिस की टीम शख्स को खोजने में लग गई। वाशी के आसपास नालों की तलाशी ली गई। सारे कोविड सेंटरों पर उसे खोजा गया। शख्स का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। काफी खोजने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।
ऐसे पति तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि शख्स ने उसी मोबाइल पर अपना पहला सिम बंद करके नया सिम चालू कर दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता किया कि वह मोबाइल इंदौर में चल रहा था। पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची और वहां उस शख्स को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह इंदौर में अपनी पहचान और नाम बदलकर एक किराए के घर में गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब बच्चे की शिक्षा के लिए खोल सकते हैं पीपीएफ खाता
Next Article उस विधायक को मारी गई थी 107 गोलियां, बेकाबू भीड़ को शांत कराने हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे लालू

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.