Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 04:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाथरूम में मिला पत्नी का शव, लाश में लग चुके थे कीड़े, पति लापता
Headlines

बाथरूम में मिला पत्नी का शव, लाश में लग चुके थे कीड़े, पति लापता

June 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
एमपी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां घर के बाथरूम से एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव में कीड़े लग चुके थे. 
मृतक राखी पटेल की तस्वीर
एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि अयोध्या नगर के गणपति होम्स कॉलोनी के एक मकान से बदबू की शिकायत पड़ोसियों ने की. पड़ोसियों के मुताबिक 2 दिनों से घर में से बदबू आ रही थी लेकिन मंगलवार को ज्यादा बदबू आने लगी तो पुलिस को कॉल किया गया.
पुलिस ने घर के अंदर किसी के होने की आशंका में पहले आवाज़ दी लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो पड़ोसियों के सामने दरवाजा तोड़ा गया.

पुलिस अंदर गयी तो पूरे घर मे बदबू फैली हुई थी. बदबू बाथरूम से आ रही थी इसलिए जाकर देखा तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था. शव 2 से 3 दिन पुराना था और शव पर कीड़े भी लग चुके थे.

शव गलना शुरू हो चुका था इसलिए उसकी तीव्र दुर्गंध इलाके में फैल गई थी. पड़ोसियों ने शव की पहचान इसी घर मे रहने वाली राखी पटेल के तौर पर की.

पड़ोसियों के मुताबिक इस घर मे प्रशांत पटेल, उनकी पत्नी राखी पटेल और दो बच्चे रहते थे. पुलिस ने पति प्रशांत के मोबाइल पर कॉल किया तो वो बंद था. पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर जानकारी मिली कि प्रशांत के माता-पिता गैरतगंज में रहते हैं.

पुलिस ने वहां फोन किया तो पता चला कि प्रशांत और राखी के दोनों बच्चे गैरतगंज में अपने दादा दादी के पास ही हैं. प्रशांत के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले प्रशांत यहां आया और बच्चों को कुछ दिन के लिए छोड़कर जा रहा हूं बोलकर निकल गया. उसके बाद से ही प्रशांत का मोबाइल बंद है.

एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक प्रशांत की तलाश की जा रही है. तफ्तीश के दौरान पता चला है कि प्रशांत और राखी ने लव मैरिज की है.

पड़ोसियों ने बताया कि कुछ रोज़ पहले घर से पति-पत्नी के झगड़े की आवाज़ भी आई थी और उसके बाद से ही उन्होंने पति-पत्नी और बच्चों को नहीं देखा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की वजह सामने आ सके. वहीं पति की तलाश तेज़ कर दी गयी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1 जुलाई से बदल जाएंगे इस बैंक के IFSC Codes, साथ ही SBI-Axis बैंक का बढ़ेगा चार्ज
Next Article 2 भूतों ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Related Posts

Headlines

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026
Headlines

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026
Headlines

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.