Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 05:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी ने दी गारंटी, तीसरी पारी में देश को बनाउंगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत
देश

मोदी ने दी गारंटी, तीसरी पारी में देश को बनाउंगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत

December 18, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से पूरे देश को इस बात की गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने काशी से ही देश को आश्वस्त किया और कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीब-वंचित ही उनके लिए चार जातियां हैं, इन चारों जातियों के शत प्रतिशत कल्याण से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा। सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ने वाराणसी और पूर्वांचल को 19 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगत दी।

वहीं अपने भाषण के दौरान पीएम ने कई बार भोजपुरी में लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए चलती फिरती यूनिवर्सिटी बताया। पीएम ने कहा कि काशी का गौरवगान जब दुनिया करती है तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि शिकायत इस बात की है कि दो साल पहले मैं काशी आया था उस देव दीपावली का रिकॉर्ड भी आपने तोड़ दिया, तो घर का सदस्य होने के नाते मुझे शिकायत का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे महादेव की जितनी भी सेवा कर सके उन्हें कम लगता है। पीएम ने कहा कि जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास होता है और जब यूपी का विकास होता है तो देश का विकास होता है। इसी भाव के साथ यहां करीब 19 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें पीने के पानी की सप्लाई, ट्रॉमा सेंटर में क्रिटिकल केयर यूनिट, सड़क, बिजली, गंगा घाट, रेलवे, एयरपोर्ट, सौर ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों के प्रोजेक्ट विकास की गति को और तेज करेंगे। पीएम ने इस अवसर पर वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन सहित चार रेलगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement Advertisement

पीएम ने कहा कि आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांव और हजारों शहरों में पहुंच चुकी है। इस यात्रा में गाड़ी चल रही है जिसे देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई हैं, उनसे कोई लाभार्थी वंचित ना रहे। पहले गरीब सरकार के पास चक्कर लगाता था अब सरकार खुद चलकर गरीबों के पास जा रही है। इससे सबसे बड़ी चीज जो लोगों को मिली है वो है विश्वास। जिन्हें योजनओं का लाभ मिला है उन्हें ये विश्वास मिला है कि उनका जीवन और बेहतर होगा। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हे भी ये विश्वास मिला है कि एक ना एक दिन योजना का लाभ मिलेगा। देश के अंदर ये विश्वास भी बढ़ा है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। आत्मविश्वास से भरे बच्चों और महिलाओं से मिलकर ये पता चलता है कि समाज के भीतर कैसी शक्ति छिपी पड़ी है। एक से बढ़कर एक सामर्थ्यवान माताओं, बच्चों, युवाओं को देखने, समझने जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि दो दिन के काशी प्रवास से इतना कुछ सीखने को मिला कि उनका जीवन धन्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार काशी में रिहाइश आसान बनाने के साथ ही काशी को जोड़ने के लिए भी उतनी ही मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी में पर्यटन का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे रोजगार के हजारों नये अवसर बने हैं। उन्होंने कहा कि काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम की भी जानकारी दी साथ ही वाराणसी की टूरिस्ट वेबसाइट के बारे में भी बताया, जिसे आज लांच किया गया है।

पीएम ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन के बीच शुरू हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर, चित्रकूट में लगने वाले 800 मेगावाट के सौर ऊर्जा पार्क सहित लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कृषि में ड्रोन टेक्नोलॉजी के महत्व पर कहा कि ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है। सरकार ने नमो ड्रोन दीदी का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं उन्होंने बनास डेयरी प्लांट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका निर्माण बनारस में तेजी से हो रहा है। अगले एक-दो महीने में ये पूरा हो जाएगा। बनास डेयरी काशी में 500 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। पीएम ने कहा कि दशकों से पूर्वांचल का पूरा इलाका बहुत उपेक्षित रहा है, मगर महादेव के आशीर्वाद से मोदी आपकी सेवा में जुटा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के पीछे काशी के मेरे स्वजनों की ताकत है। आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं मेरे संकल्पों को सशक्त करते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहाड़ी मंदिर के दान पेटी खोला गया, तीन लाख खराब नोट मिले
Next Article युवती के साथ तीन महिला TTE की गुंडई… देखें वायरल वीडियो

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.