WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। हजारीबाग सदर प्रखंड के सिलवार एसबीआई बैंक से डंडई चंपा सखी महिला मंडल के तीन महिलाएं ऋतु सिंह, अंजू देवी, सुशीला देवी के द्वारा ₹165000 निकालकर जैसे ही सिलवार से अमनारी रोड होते हुए डंडई जाने के लिए निकली तो कुछ दूर पर मोटरसाइकिल पल्सर 220 पर सवार दो व्यक्तियों के द्वारा झपट्टा मारकर पैसे ले उड़े।
इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो को सूचना दी गई मौके पर थाना प्रभारी पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को सर्च कर अपराधी को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चालू कर दिया है। पैसों की छिनतई हो जाने के बाद महिला मंडल की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है।

