WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में 10 वर्ष के एक लड़के ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की है। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर और बच्चीे को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार बच्ची पड़ोस की दुकान में फ्रूटी खरीदने गयी थी। उस समय दुकान में मौजूद 10 साल के लड़के ने फ्रूटी के साथ बच्ची को चॉकलेट और हॉर्लिक्स का पाउच दिया। इसके बाद दुकान के अंदर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपित को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पीड़ित की मां के बयान पर तोरपा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

