Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 04:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»जमशेदपुर में 40वीं एनटीपीसी वरिष्ठ राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
रांची

जमशेदपुर में 40वीं एनटीपीसी वरिष्ठ राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता की हुई शुरूआत

October 2, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। अक्टूबर को टाटा तीरंदाज़ी अकादमी, जमशेदपुर, झारखण्ड में 40वीं एनटीपीसी वरिष्ठ तीरंदाज़ी प्रतियोगिता (इंडियन राउण्ड, कम्पाउण्ड एवं रीकर्व चैम्पियनशिप- पुरूष एवं महिला) की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर 2021 को होगा। टाटा तीरंदाज़ी अकादमी की स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

श्री अर्जुन मुंडा, अध्यक्ष, भारतीय तीरंदाज़ी संगठन एवं केन्द्रीय आदिवासी मंत्री, भारत सरकार और झारखण्ड तीरंदाज़ी संगठन के अध्यक्ष ने 2 अक्टूबर 2021 को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान श्री पार्थ मजूमदार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन), एनटीपीसी भी उपस्थित थे।

श्री अर्जुन मुंडा ने एएआई के आधिकारिक साझेदार एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया और भारत में तीरंदाज़ी संगठन की गतिविधियों में योगदान एवं सहयोग के लिए देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी को धन्यवाद दिया।

यह प्रतियोगिता देश भर के राज्यों, केन्द्र एव निजी स्वामित्व के तीरंदाज़ी केन्द्रों/ अकादमियों में अभ्यास करने वाले उभरते प्रतिभाशाली तीरंदाज़ों को एक मंच प्रदान करेगी, जिन्हें तकरीबन ढाई साल के बाद अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। 40 राज्यों एवं खेल नियन्त्रण/ संवर्धन बोर्ड से 950 से अधिक तीरंदाज़ एवं टीम अधिकारी पहले से इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

एनटीपीसी ने फेडरेशन (एएआई) के साथ साझेदारी में बेहतर और निरंतर प्रशिक्षण, सलाह आदि के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके तीरंदाजों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में काम करने का निरंतर प्रयास किया है।

इस आधिकारिक समझौते में राष्ट्रीय रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट (एनआरएटी) और नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (एनएसी) भी शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न आयु समूहों की भारतीय तीरंदाजी टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और मैच अभ्यास के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए भी भेजा जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleताइवान की सीमा में फिर से घुसा चीनी लड़ाकू विमान, मिला मुंहतोड़ जवाब
Next Article रास्ते में चलते-चलते 15 फुट के गड्ढे में गिरा 39 साल का आदमी

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.