Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»लालू को सजा सुनाने वाले 64 साल के जज साहब को हुआ प्यार, महिला वकील से की शादी
रांची

लालू को सजा सुनाने वाले 64 साल के जज साहब को हुआ प्यार, महिला वकील से की शादी

September 5, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। रिटायरमेंट की उम्र में उन्होंने अपने एक फैसले से सभी को चौंकाया है।

64 वर्षीय जज शिवपाल सिंह इस बार खुद प्यार की गिरफ्त में आ गये। उन्होंने सेवानिवृत होने से छह माह पूर्व आपसी और पारिवारिक रजामंदी के बाद दुमका के बासुकीनाथ धाम में अधिवक्ता व BJP नेत्री से शादी रचाई है।

बार और बेंच में प्यार का अनोखा उदाहरण

जानकारी के मुताबिक नूतन तिवारी (50) की पूर्व में शादी हुई थी लेकिन उनके पति का असमय निधन हो गया था। उनका एक बच्चा भी है। वहीं, जज शिवपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जालौर जिला के शेखपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं।

2006 में उनकी पत्नी का निधन हो गया, उनका एक पुत्र व पुत्री है। इसी बीच जज शिवपाल सिंह को गोड्डा कोर्ट में ही प्रैक्टिस करने वाली नूतन तिवारी से प्यार हो गया है। उन्होंने वकील नूतन तिवारी से शादी रचा ली है।

इसे पढ़े:

हेमंंत सोरेन ने विधानसभा में 48-0 से जीता विश्वास मत

हेमंंत सोरेन ने विधानसभा में 48-0 से जीता विश्वास मत

बताया जाता है कि जज शिवपाल सिंह अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण फैसले सुना चुके हैं, लेकिन अपने प्यार को लेकर उन्हें 64 साल की उम्र में फैसला करना पड़ा। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है।

महिला वकील के साथ ही आगे की जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया

जज शिवपाल सिंह ने इसे दो लोगों का निजी फैसला बताया है। दोनों अपने फैसले से खुश हैं। नूतन तिवारी से शिवपाल की नजदीकी उसी वक्त हुई जब शिवपाल सिंह CBI की विशेष अदालत के जज थे। जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट परिसर में ही हुई थी।

दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि जज साहब ने महिला वकील के साथ ही आगे की जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया। 64 साल की उम्र में उन्होंने 50 साल की नूतन तिवारी से शादी कर ली।

गोड्डा में इन दोनों की शादी की चर्चा खूब हो रही है

इस संबंध में पूछे जाने पर नूतन तिवारी ने कहा कि अगले छह माह में शिवपाल सिंह प्रथम एडीजे गोड्डा रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद दोनों मिलकर समाजसेवा का कार्य करेंगे। इधर गोड्डा में इन दोनों की शादी की चर्चा खूब हो रही है।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले से जुड़े देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी केस की सुनवाई जज शिवपाल सिंह ने ही की थी। जज शिवपाल सिंह उस वक्त CBI की विशेष अदालत के जज थे। सुनवाई के दौरान लालू यादव और जज शिवपाल सिंह के बीच कोर्ट में उस वक्त हुई बातचीत सुर्खियां बनी थीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंंत सोरेन ने विधानसभा में 48-0 से जीता विश्वास मत
Next Article STF के हत्थे चढ़े हथियारों के दो सौदागर

Related Posts

Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.