Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 11:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छात्रवृत्ति को लेकर अब डिजिटल जंग, इस # से सरकार को घेरने की तैयारी
झारखंड

छात्रवृत्ति को लेकर अब डिजिटल जंग, इस # से सरकार को घेरने की तैयारी

December 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छात्रवृत्ति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : झारखंड के छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्रहित सर्वोपरि मंच लगातार लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष करता आ रहा है। मंच विशेष रूप से लंबित छात्रवृत्ति भुगतान, तकनीकी त्रुटियों और शैक्षणिक परेशानियों को लेकर सरकार और प्रशासन के सामने छात्रों की आवाज उठाता रहा है।

रांची से जिलों तक उठी छात्र आवाज

इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2025 को रांची के कल्याण कॉम्प्लेक्स में आयोजित विरोध प्रदर्शन के जरिए छात्रों ने अपनी मांगों को मजबूती से सामने रखा था। इसके बाद 4 दिसंबर 2025 को राज्य के विभिन्न जिलों में उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपकर छात्र समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर दर्ज कराया गया।

कई जिलों में हुए छात्र आंदोलन

हाल के दिनों में राज्य के अलग अलग जिलों में छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कई आंदोलन भी आयोजित किए गए। इन आंदोलनों के जरिए छात्रों ने साफ किया कि छात्रवृत्ति और शिक्षा से जुड़े सवालों पर अब और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

24 दिसंबर को डिजिटल अभियान का ऐलान

इसी संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए 24 दिसंबर 2025, बुधवार को सुबह 7 बजे से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा प्रस्तावित डिजिटल और ट्विटर अभियान को छात्रहित सर्वोपरि मंच ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

डिजिटल माध्यम से सरकार तक पहुंचेगी छात्र आवाज

मंच का मानना है कि आज के समय में छात्र अपनी समस्याओं को केवल सड़कों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यमों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार तक सीधे पहुंचा सकते हैं। ट्विटर अभियान छात्रों के लिए अपनी बात लोकतांत्रिक, तथ्यपरक और जिम्मेदार तरीके से रखने का मजबूत माध्यम है।

छात्रों से अभियान में जुड़ने की अपील

छात्रहित सर्वोपरि मंच ने राज्य के सभी छात्र छात्राओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस डिजिटल अभियान से जुड़ें। छात्र अपनी वास्तविक समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा करें और इस अभियान को सफल बनाएं।

हैशटैग और टैग करने की अपील

अभियान के दौरान प्रमुख हैशटैग #ReleaseScholarship का उपयोग किया जाएगा। साथ ही छात्रों से आग्रह किया गया है कि वे अपने ट्वीट में संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को टैग करें, ताकि छात्रहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान संभव हो सके।

संयुक्त बयान में मंच का संकल्प

इस अवसर पर छात्रहित सर्वोपरि मंच के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर हमजा, प्रदेश संगठन प्रभारी कुणाल पोद्दार और प्रदेश सचिव रईस अंसारी ने संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य के प्रत्येक पात्र छात्र को उसकी छात्रवृत्ति और शैक्षणिक अधिकार नहीं मिल जाते, तब तक मंच हर संवैधानिक, लोकतांत्रिक और डिजिटल मंच पर छात्रों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : दो साल की चुप्पी टूटी, छात्रहित सर्वोपरि मंच के साथ उठी छात्रों की आवाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाथरूम की खिड़की से CS के घर में घुसा, स्विच बोर्ड से नल तक ले गया साथ
Next Article कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्र रडार पर, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Related Posts

Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.