Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 07:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सक्रिय भागीदार एनटीपीसी ने भारतीय तीरंदाजी टीम को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी
झारखंड

सक्रिय भागीदार एनटीपीसी ने भारतीय तीरंदाजी टीम को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी

June 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। एनटीपीसी लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के साथ साझेदारी में देश में तीरंदाजी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। एएआई के साथ एनटीपीसी की इस साझेदारी का उद्देश्य तीरंदाजी में छिपी प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। इस तरह देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए एक प्लेटफाॅर्म हासिल होता है।

खेल दुनिया में भारत के नाम को रोशन करने की दिशा में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) एवं राज्य मंत्री (कौशल विकास और उद्यमिता) श्री आर. के. सिंह ने हमेशा खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है जिससे विश्व पटल पर राष्ट्र ध्वजा सदैव ऊँची लहराए।

एनटीपीसी लिमिटेड ने भारतीय तीरंदाजी टीम और खिलाड़ियों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमलिका बारी, अतनु दास और अभिषेक वर्मा को पेरिस (फ्रांस) में वल्र्ड कप स्टेज -3 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। साथ ही, तीरंदाज तरुणदीप राय, अतनु दास, प्रवीण जाधव और दीपिका कुमारी को भी एनटीपीसी ने बधाई दी है, जिन्होंने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

टीम ने इससे पहले ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप, स्टेज -1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक हासिल किए थे।विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले दो साल से भारतीय तीरंदाजों की उपलब्धि में इजाफा हो रहा है।एनटीपीसी ने फेडरेशन (एएआई) के साथ साझेदारी में बेहतर और निरंतर प्रशिक्षण, सलाह आदि के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके तीरंदाजों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में काम करने का निरंतर प्रयास किया है।

इस आधिकारिक समझौते में राष्ट्रीय रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट (एनआरएटी) और नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (एनएसी) भी शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न आयु समूहों की भारतीय तीरंदाजी टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और मैच अभ्यास के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए भी भेजा जाता है।

भारत की विकास गाथा में सक्रिय योगदान निभाते हुए, एनटीपीसी एक दीर्घकालिक ऊर्जा कंपनी बनने की दिशा में लगातार काम कर रही है। भारत के विकास में सहायता देने के अलावा, एनटीपीसी बड़े पैमाने पर अपने समुदायों और समाज के समग्र विकास के लिए समर्थन करने की दिशा में भी निरंतर कोशिश करता रहा है। एनटीपीसी ने भारत में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और वर्ष 2018 से भारतीय तीरंदाजी संघ को समर्थन देने की दिशा में उठाया गया कदम लंबे समय से चली आ रही इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरणवीर सिंह ने पहने ऐसे कपड़े की लोग बोलें, “इसी वजह से एलियंस नही आते धरती पर”
Next Article केन्द्र सरकार से मांगने पर झारखंड को मिला कोवैक्सीन की 58,590 डोज

Related Posts

Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
Headlines

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026
Headlines

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026

CM हेमंत “समंदर के नन्हें सिपाही” का बढ़ा गये हौसला, बोले- यह झारखंड की शान

May 7, 2026

NH-32 पर पलटते ही धधक उठा इथेनॉल लोडेड 16 चक्का टैंकर, फिर…

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.