Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 07:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » त्रिवेणी कंपनी के एजीएम गोपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार
झारखंड

त्रिवेणी कंपनी के एजीएम गोपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

December 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मास्टरमाइंड निकला कटकमदाग मुखिया
शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर
हजारीबाग। हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के जूलू पार्क में चार दिसंबर को हुई त्रिवेणी सैनिक कंपनी के एजीएम गोपाल सिंह के हत्या के 21 दिन बाद पुलिस ने मो. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है। मो. मुजम्मिल रांची का रहने वाला है। वह हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर में ननिहाल में रहकर रंगदारी वसूलने का काम करता था। साथ ही टीपीसी नक्सली संगठन का कमांडर कोहराम गंझू के लिए भी काम करता था। बुधवार को सदर डीएसपी कमल किशोर ने बताया कि एजीएम गोपाल सिंह के हत्या के पीछे का कारण रंगदारी नहीं दिए जाने और अपराधियों का साथ नहीं दिए जाने की वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। डीएसपी ने बताया कि पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कटकमदाग प्रखंड का मुखिया उदय साव है।

इस हत्याकांड से जुड़े रांची जिला के चान्हो थाना बलसोकर गांव निवासी मो. मुजम्मिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में गोपाल सिंह की हत्या में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पास से विवो कंपनी का एक मोबाइल, सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल, पुराना छतिग्रस्त माइक्रोमैक्स कंपनी का एक मोबाइल, भारतीय स्टेट बैंक का तीन एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड व 4 हजार रुपए नकद भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी कंपनी में 10 लोगो का एक ट्रस्ट बनाया गया था, जिसमें सभी युवक को 8000 से लेकर 10 हजार रुपए तक महीना देने की बात कही गई थी।

Advertisement Advertisement

जिसमें यह युवक एक सदस्य था, जिसकी तनख्वाह 8000 दी जाती थी। बाद में युवक एक लाख रुपए महीना मांगने लगा। इसी को लेकर उसे ट्रस्ट से निकाल दिया गया। बाद में वह कटकमदाग के मुखिया उदय साव से मुलाकात हुई, जिसके बाद योजना बनाया गया। मुखिया ने बिहार से शूटर सोनू पंडित को बुलाया और घटना के अंजाम दी गई। गोली चलाने वाला शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article28 को आयोजित होगी पारा शिक्षक संकल्प विजय रैली
Next Article हेमंत सोरने ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

Related Posts

Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
Headlines

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026

‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

April 30, 2026

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026

ICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.