WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। कटकमसांडी बस्ती में संचालित रौशनी महिला मंडल पीडीएस दुकान द्वारा अनाज वितरण में गड़बड़ी को लेकर महिला उपभोक्ताओं द्वारा बीडीओ वेदवंती कुमारी को लिखित शिकायत की है। शिकायत पत्र में डीलर द्वारा मिट्टी मिश्रित व गुणवत्ताविहीन अनाज दिए जाने का जिक्र किया गया है। पत्र में रौशनी महिला मंडल पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं में शोभा केसरी, नगमा खातुन, अनिशा खातुन, मसीहन खातुन, नुसरत खातुन, लीलावती देवी आदि का नाम शामिल है।

