Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड सरकार बड़े पैमाने पर रोजगार देने के लिए उठा रही कई कदम
झारखंड

झारखंड सरकार बड़े पैमाने पर रोजगार देने के लिए उठा रही कई कदम

October 5, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है । इस सिलसिले में सरकारी और निजी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं । लगभग पांच सालों से लंबित जेपीएससी की परीक्षा सफलतापूर्वक ली गई । 700 शिक्षकों और मनरेगा में 500 पदों समेत अन्य खाली पदों को भरने की दिशा में भी कार्रवाई हो रही है।

इसके पहले लगभग 600 चिकित्सकों, 24 खेल पदाधिकारियों, 40 खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । इसके अलावा एसीसी कंपनी में डेढ़ सौ युवाओं को स्थायी नौकरी और दूसरे राज्यों में काम कर रही यहां की 200 युवतियों को अपने घर में ही टेक्सटाइल उद्योग में रोजगार से जोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि 900 से ज्यादा बच्चियों को प्रशिक्षित कर नर्स बनाया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को कल्याण गुरुकुल खूंटी एवं जमशेदपुर में प्रशिक्षित छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मौके पर मुख्यमंत्री ने 238 छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कोरोना काल से निकलकर युवाओं को दे रहे रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ सालों से कोविड-19 महामारी से देश-दुनिया अस्त व्यस्त है । झारखंड की व्यवस्था भी इस दौरान ठप सी हो गई लेकिन इस चुनौती भरे काल में ग्रामीणों, किसानों, नौजवानों, वंचितों, बेरोजगारों और महिलाओं समेत सभी जरूरतमंदों को सरकार से जोड़ने का काम किया गया।विशेषकर, लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों को ना सिर्फ हवाई जहाज और ट्रेनों से वापस लाया गया, बल्कि उनके लिए मुफ्त भोजन तथा रोजगार के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की, ताकि उनका मनोबल बना रहे । हमारी सरकार के बेहतर प्रबंधन का ही नतीजा था की लॉक डाउन के दौरान किसी की भी मौत भूख से नहीं हुई ।

ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा है और उसे निखार कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है । इसके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना और शहीद पोटो फोटो हो खेल मैदान योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं । इन सभी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।

नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं । देश विदेश में नर्सों की काफी मांग है । ऐसे में पुरुषों के लिए भी अब नर्सिंग में प्रवेश का दरवाजा सरकार ने खोल दिया है । युवाओं से आग्रह है कि वे भी नर्सिंग की ट्रेनिंग लें ।

प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है ।कल्याण गुरुकुल में भी युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।यहां उनका प्लेसमेंट भी हो रहा है । इससे वे अपने पैरों पर खड़ा होने के साथ परिवार और समाज को मजबूत और बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे । इसके साथ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण युवाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी । उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण के बाद जिन युवाओं का प्लेसमेंट हुआ है , उनका समय-समय पर इंटरनल एसेसमेंट की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो ।

स्वरोजगार के लिए भी सरकार दे रही रही ऋण

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा तकनीकी या औद्योगिक प्रशिक्षण लिए हैं । अगर वे स्वरोजगार करना चाहे तो उनके लिए सब्सिडी आधारित 25 लाख रुपये तक का ऋण देने की योजना भी सरकार ने शुरू की है । वे इस योजना का लाभ लेकर अपनी दुकान इत्यादि खोल सकते हैं । मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये प्रशिक्षित युवक आने वाले दिनों में ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार का दरवाजा खोलेंगे।

15,000 से ज्यादा युवाओं को मिल चुका है रोजगार

प्रेज्ञा फाउंडेशन की ओर से संचालित कल्याण गुरुकुल खूंटी और जमशेदपुर के 238 छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । इनमें अनुसूचित जनजाति के 174 अनुसूचित जाति के 7, ओबीसी के 51 और अल्पसंख्यक वर्ग के 6 छात्र शामिल हैं । इन सभी छात्रों का प्लेसमेंट शापूरजी पालन जी, आटोमोटिव एक्सल और विलास जावेडकर जैसी नामी कंपनियों में हुआ है । इन सभी छात्रों ने कल्याण गुरुकुल में निर्माण और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि कल्याण गुरुकुल में छात्रों को फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर और अपैरल जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण देने के साथ प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की जाती है । फिलहाल, प्रेज्ञा फाउंडेशन की ओर से राज्य में 9 कौशल विकास कॉलेज और 28 कल्याण गुरुकुल ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहा है । यहां से अब तक 15,000 से ज्यादा युवाओं को देश विदेश में रोजगार से जोड़ा गया है ।

मौके पर मंत्री चम्पाई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव केके सोन उपस्थित थे ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपराधियों ने रेलवे इंजीनियर को मारी गोली
Next Article डीलर के खिलाफ बीडीओ को आवेदन

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.