अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : अरगोड़ा थाना में हिरासत में लिए गए एक युवक के साथ मारपीट के मामले में जोनल आईजी मनोज कौशिक ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद और ओडी पदाधिकारी दिवाकर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक युवक को थाने की हाजत में बंद कर पीटा गया था। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने पहले ही एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद थाना प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट जोनल आईजी को भेजी गई थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जोनल आईजी ने यह कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई हो सकती है।
Also Read : भोरे-भोर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा रांची का रातू इलाका, राहुल दुबे गैंग और पुलिस बीच ए’नकाउंटर
Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव : पटना में नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर लास्ट डेट
Also Read : सुरसंड विस चुनाव में उषा किरण की एंट्री, ससुर सीताराम यादव का जबरदस्त समर्थन
Also Read : भाजपा राज में परीक्षाओं का हुआ बेड़ागर्क, हेमंत सरकार ने बनाई पारदर्शी : विनोद पांडेय



