WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। हजारीबाग में एक गैस टैंकर में हुए भीषण धमाके में ट्रक चालक, स्थानीय नागरिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे की चपेट में 5 गाड़ियां भी आई है. जानकारी के मुताबिक गैस टैंकर में धमाके की यह घटना देर रात हुई थी..एक शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है.
हज़ारीबाग़ के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में शनिवार देर रात 9:45 बजे गैस टैंकर पलट गया. घटना के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आये आधा दर्जन ट्रकों में आग लगने की खबर है. खलासी और ड्राइवर की मौत की आशंका जताई जा रही है.

