Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 11:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में सिग्नल तोड़कर एक ही ट्रैक पर टकराईं दो मालगाड़ियां, कई ट्रेनें रद्द
झारखंड

झारखंड में सिग्नल तोड़कर एक ही ट्रैक पर टकराईं दो मालगाड़ियां, कई ट्रेनें रद्द

December 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सिमडेगा।  बड़ी खबर झारखंड से है जहां रेल हादसा (Train Accident) हुआ है. घटना सिमडेगा की है जहां दो मालगाड़ी ट्रेनों की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर (Goods Train Accident) हुई है. घटना हटिया-वांडामुंडा रेल खण्ड के कुरकुरा रेलवे स्टेशन के पास की है जहां दोनों मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. सूत्रों के मुताबिक कुरकुरा स्टेशन के लाइन नम्बर तीन में रांची (Ranchi) की ओर से मालगाड़ी घुस रही थी इसी क्रम में राउरकेला बानो की ओर से रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नम्बर लाइन में ही घुस गई और दोनों ट्रेन आमने सामने टकरा गई.

दुर्घटना में क्षति का अभी कुछ स्प्ष्ट नही हो सका है. बानो में सायरन बजने एवं दुर्घटना की सूचने मिलते ही बानो रेल प्रशासन एवं रांची रेल मंडल के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना होने तैयारी में हैं. शनिवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद रांची जाने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक ट्रेन नं 18176 झारसुगुड़ा हटिया मेमो 26 दिसंबर को रद्द कर दी गई है वहीं ट्रेन नं 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू 26 दिसंबर को रद्द है. ट्रेन नं 08150 राउरकेला हटिया पैसेंजर को भी 26 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा ट्रेन नं 08149 हटिया राउरकेला पैसेंजर को भी 26 दिसंबर यानी रविवार को को रद्द कर दिया गया है. इस बात की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल द्वारा दी गई है.

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG BREAKING: झारखंड के हजारीबाग में गैस टैंकर में भीषण धमाका, तीन की मौत
Next Article झारखंड में बदलेगा मौसम, 28 से 30 तक राज्य में बारिश की संभावना; जानें 31 के बाद का हाल

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.