WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जामताड़ा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डा° इरफान अंसारी से मिलकर पारा शिक्षकों ने आगामी कैबिनेट की बैठक में स्थायीकरण की मांग को पारित करवाने का आग्रह किया।
इस दौरान एकीकृत पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष निलांबर मंडल ने विधायक से आग्रह किया कि 15 अगस्त से पूर्व पारा शिक्षकों की समस्याओं का हल निकलना चाहिए। अन्यथा पारा शिक्षक आंदोलन का रूख अख्तियार करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
इधर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि पारा शिक्षक धैर्य रखें, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार तत्पर हैं। परंतु कोरोना महामारी के कारण विलंब हो रहा है। लेकिन पारा शिक्षकों की मांग अवश्य पूरी होगी।

