Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 07:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा का ऐलान- कल मशाल जुलूस और तीन को जमशेदपुर बंद… जानें क्यों
झारखंड

भाजपा का ऐलान- कल मशाल जुलूस और तीन को जमशेदपुर बंद… जानें क्यों

July 1, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : जमशेदपुर में हुई करणी सेना (युवा मोर्चा) के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता बुलाई और सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ कहा कि जमशेदपुर में जो हुआ, वह सिर्फ एक हत्या नहीं है बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का सबूत है।

पुलिस गाड़ी से खींचकर मार डाला, खाकी बनी रही मूकदर्शक

आदित्य साहू ने जमशेदपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात है। अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। वह अपनी जान बचाने के लिए भागता हुआ पुलिस की गाड़ी में जा घुसा। इसके बाद भी अपराधियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा। वे पुलिस के सामने ही युवक को गाड़ी से खींचकर बाहर निकालते हैं और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर देते हैं। सबसे शर्मनाक बात यह है कि इस पूरे वाकये के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। भाजपा नेता ने मांग की है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।

2 जुलाई को मशाल जुलूस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर भाजपा ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। आदित्य साहू ने बताया कि जमशेदपुर में 2 जुलाई की शाम को भाजपा और आम जनता के सहयोग से एक बड़ा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके अगले दिन, यानी 3 जुलाई को जमशेदपुर पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में पूरा झारखंड बंद कराया जाएगा।

‘एसपी की पोस्टिंग में हो रहा है मोलभाव’

मुख्यमंत्री द्वारा दो एसपी के तबादले किए जाने पर भी आदित्य साहू ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जनता के भारी दबाव के कारण इन अफसरों को हटाया तो गया, लेकिन 12 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी नए एसपी की पोस्टिंग नहीं हो पाई है। इससे सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठते हैं। ऐसा लगता है कि पोस्टिंग की कीमत तय की जा रही है और मोलभाव पूरा न होने की वजह से ही नए अधिकारियों की तैनाती अटकी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का काम अब गश्त करना नहीं, बल्कि रात के अंधेरे में कोयला और बालू की अवैध गाड़ियों से वसूली करना रह गया है।

अपराध के आंकड़ों से सरकार को घेरा

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में पिछले 6 साल के अपराध के आंकड़े भी सामने रखे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 10113 दुष्कर्म की घटनाएं, 11 हजार से ज्यादा अपहरण, 60 हजार से अधिक चोरी, करीब 9,300 हत्याएं और लगभग 2 लाख 80 हजार संज्ञेय अपराध दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची आज ‘क्राइम सिटी’ बन चुकी है, जहां पुलिस के नाक के नीचे आरएसएस मुख्यालय पर पेट्रोल बम फेंक दिया जाता है। रिम्स की छात्रा से गैंगरेप, कोतवाली इलाके में मासूम से दरिंदगी और रामगढ़ में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की पीट-पीटकर हत्या जैसी घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है।

श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार

भाजपा ने मांग की है कि राज्य सरकार झारखंड की कानून व्यवस्था पर तुरंत एक श्वेत पत्र जारी करे और अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी साफ कार्ययोजना जनता के सामने रखे। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय, कड़ी सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। आदित्य साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार अब भी नहीं चेती और अपराधियों पर सख्ती नहीं की, तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा और फिर इस आंदोलन को संभालना सरकार के बस में नहीं होगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह और दीनदयाल बरनवाल भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : 11 डिसमिल जमीन के ल’फड़े में मा’रे गये सब-रजिस्ट्रार, 24 घंटे में सात गि’रफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनाथ कॉरिडोर से नई टाउनशिप तक, बरेली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Next Article छुट्टी पर घर आये फौजी को होटल में लोहे के पाइप और बेल्ट से पी’टा

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.