Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 03:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उम्मीदवारों के लिए 11 दिन लग रहे ग्यारह महीने के बराबर
झारखंड

उम्मीदवारों के लिए 11 दिन लग रहे ग्यारह महीने के बराबर

December 11, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूंटी। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में खूंटी(सु) व तोरपा सीट पर हुए सात दिसंबर को हुए मतदान का परिणाम आने में भले ही अभी 11 दिन बाकी हो, पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के लिए ये 11 दिन ग्यारह महीने से कम नहीं लग रहे हैं। खासकर उन उम्मीदारों का उतावलापन बातों में ही झलकता है, जो खुद को दौड़ में शामिल समझ रहे हैं। खूंटी विधानसभा सीट की बात करें, तो भाजपा उम्मीदवार नीलकंठ सिंह मुंडा का मुकाबला झामुमो के सुशील पाहन, झाविमो की दयामनी बारला और निर्दलीय मसीह चुरण मुंडा से है। क्षेत्र की राजनीति पर पकड़ रखने वाले कहते हैं कि इस चतुष्कोणीय मुकाबले में नीलकंठ सिंह मुंडा का पलड़ा भारी लगता है। अन्य दलीय व निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका वोट कटवा की ही रहने की संभावना है। जानकार बताते हैं कि तोरपा में भाजपा उम्मीदवार कोचे मुंडा और झामुमो के सुदीप गुड़िया के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।

क्षेत्र में हो रही चर्चाओं पर भरोसा करें, तो वर्तमान विधायक और स्वतंत्र उम्मीदवार पौलुस सुरीन के अधिकतर समर्थकों का वोट भी सुदीप गुड़िया को मिलने की संभावाना जतायी जा रही है। इसलिए तय माना जा रहा है कि सुदीप गुड़िया कोचे मुंडा को कड़ी टक्कर देंगे।
इसके विपरीत कुछ अन्य जानकारों का तर्क है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में पौलुस सुरीन और कोचे मुंडा की बीच हुए सीधे मुकाबले में पौलुस सुरीन बमुशिकल 17 वोट से जीत हासिल कर पाये थे। उस समय ईसाई समुदाय के मतों का धु्रवीकरण पौलुस सुरीन के पक्ष में होने की चर्चा उस समय भी उठी थी। दावा किया जा रहा है कि इस बार ईसाई मतों का किसी खास पक्ष में ध्रुवीकरण नहीं हुआ। सभी दलों और निर्दलीय उम्मीदवार इस समुदाय का कुछ न कुछ वोट पाने में सफल रहे। हालांकि झामुमो और कांग्रेस के समर्थक कहते हैं कि कोचे मुंडा को सरना समुदाय के वोटों पर भरोसा कर रहे हैं, पर इस बार सरना समुदाय का एकमुश्त वोट भाजपा को नहीं मिला है। वहां भी वोटों का बिखराव हुआ है। झारखंड पार्टी के सुबास कोंगाड़ी, झाविमो के आईडी मार्शल मुंडू, निर्दलीय पौलुस सुरीन और जदयू के सुधीर डांग भी चुनावी जंग में अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। जानकार बताते हैं कि वोटों के बिखराव का लाभ भाजपा उम्मीदवार को मिल सकता है। इस सीट से दो अन्य उम्मीदवारों लोजपा की अविनाशी मुंडू और निर्दलीय सहदेव चीक बड़ाईक चार अंकों में वोट प्राप्त कर लें, तो यही उनकी उपलब्धि होगी।
खूंटी लोकसभा क्षेत्र की सभी छह सीटों पर जीतेगी भाजपा: कड़िया मुंडा
लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और आठ बार खूंटी के सांसद रहे पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने दावा किया है कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी। हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कड़िया मुंडा ने कहा कि खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा से कोचे मुंडा, सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, तमाड़ से रीता मुंडा, कोलेबिरा से सुजन मुंडा और खरसावां से जवाहर बानरा भारी मतों से जीत दर्ज हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूंटी में आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में जोश भर गया था। इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भी काफी कर्मठ ओर जुझारू हैं। उनकी मेहनत के बल पर भाजपा चुनाव जीतेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशादी की दूसरी सालगिरह पर अनुष्का और विराट ने एक दूसरे को लिखा रोमांटिक पोस्ट
Next Article गैरमजरुआ जमीन की रसीद नहीं कटने की बात अफ़वाह : भाजपा

Related Posts

Headlines

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.