Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआई ने दिखाई हरकत, इन लोगों से पूछताछ करने फिर पहुंची साहिबगंज
झारखंड

रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआई ने दिखाई हरकत, इन लोगों से पूछताछ करने फिर पहुंची साहिबगंज

October 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने रांची से लेकर साहिबगंज तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसी दौरान बुधवार को सीबीआई की टीम मामले की जांच के लिए साहिबगंज पहुंची है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई उन लोगों से पूछताछ करेगी जिनसे अबतक सीबीआई ने पूछताछ नहीं किया है। सीबीआई की लिस्ट में उन लोगों का नाम है, जिनका रूपा तिर्की के परिवार वालों ने मौत के बाद नाम लिया था। सीबीआई ने अब तक रूपा तिर्की के मामले में वायरल वीडियो और ऑडियो को जांच के लिए नहीं भेजा है। इस बात की भी जानकारी मिली है कि सीबीआई ऑडियो और वीडियो को जांच के लिए बाहर भेज सकती है और ऑडियो में जिस भी व्यक्ति का आवाज है उसका सैंपल भी लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते नौ अक्टूबर को सीबीआई की टीम साहिबगंज से पटना लौट गई थी। अब फिर से सीबीआई की टीम पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू करेगी। रूपा तिर्की को धमकी मिली थी या नहीं। इसकी जांच में सीबीआई जुटी है। उल्लेखनीय है कि रूपा तिर्की की मौत मामले में हाई कोर्ट ने भी जमीन विवाद में शक जाहिर किया है। सीबीआई टीम को इस बिंदु पर भी जांच करने का आदेश दिया था।

सीबीआई हाई कोर्ट के आदेश पर धमकी मामले में शहर के चौक बाजार स्थित बहुचर्चित जमीन विवाद मामले में कांड संख्या 05/21 में जांच शुरू कर रही है। इस मामले में जुड़े दूसरे पक्ष से पूछताछ की गयी थी। मामले में सीबीआई की टीम ने दूसरे पक्ष की महिला रिद्धि तंबाकूवाला के ससुर भगवान टिबरेवाल से कई सवाल किए थे। इससे पहले भी सीबीआई जमीन विवाद से जुड़े पहला पक्ष सिद्धार्थ शर्मा और मामले की जांच कर रहे आईओ प्रमोद कुमार से पूछताछ की थी।

रूपा तिर्की महिला थाना प्रभारी बनने के बाद 11 केस देख रही थी। जिसमें पांच केस हाई प्रोफाइल थे। बीते 10 मार्च को स्टाइल कपड़ा दुकान के जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष सिद्धार्थ शर्मा, उसके पिता प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव का था। जबकि दूसरा पक्ष महिला रिद्धि तंबाकू वाला का था। महिला थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर बीच सड़क पर मारपीट हुई थी, जिसमें महिला रिद्धि ने पशुपति यादव को चप्पल से पिटाई की थी।

इस घटना के बाद पशुपति यादव, सिद्धार्थ शर्मा और प्रदीप शर्मा ने बदला लेने की नीयत से महिला के साथ बीच बाजार में मारपीट की थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए महिला थाना में केस दर्ज किया था। जो कांड संख्या 05/21 था। रिद्धि तंबाकू वाला ने अपने साथ हुई बेइज्जती का आरोप लगाते हुए सिद्धार्थ शर्मा, प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव के खिलाफ महिला थाना शिकायत दर्ज करायी थी। यह केस काफी हाई प्रोफाइल था, क्योंकि आरोपी सिद्धार्थ शर्मा, प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव क्षेत्र में काफी रसूख रखते हैं।

मालूम हो कि रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर रूपा तिर्की की हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की पटना ब्रांच ने मामले में 8 सितंबर को एफ आई आर दर्ज किया था।मामले की जांच डीएसपी विशंभर दीक्षित के नेतृत्व में की जा रही है।

पुलिस लाइन स्थित गंगा भवन सरकारी क्वार्टर में में संदिग्ध अवस्था में रूपा तिर्की का शव तीन मई को बरामद हुआ था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसावधान: देवघर में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, पैसे लेकर बनाता था फर्जी टिकट
Next Article इटकी थाना के हवालात से कैदी फरार, मचा बवाल

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.