WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। इटकी थाना के हवालात से एक कैदी के फरार होने का मामला बुधवार को सामने आया है। आरोपित युवक पर एसटी-एससी के तहत केस दर्ज था। आरोपित के फरार होने में इटकी पुलिस की संलिप्तता बताई जा रही है। इस बात की सूचना मिलने पर बेड़ो डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है।
फरार आरोपित का नाम बसंत साही है। उस पर जमीन लेने के बाद भी पैसे नहीं देने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मामले का सुपरविजन किया गया। डीएसपी सुपरविजन के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक बसंत साही हाजत से फरार हो गया। डीएसपी रजत माणिक बाखला ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

