Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे चित्तौड़ दुर्ग, ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण
झारखंड

हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे चित्तौड़ दुर्ग, ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

October 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची/चित्तौड़गढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अल्प प्रवास पर पारिवारिक भ्रमण के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान चित्तौड़ दुर्ग के पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार अपरान्ह सड़क मार्ग से उदयपुर से चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उनका काफिला शहर में प्रवेश करने के बाद सीधे चित्तौड़ दुर्ग पर गया। चित्तौड़ दुर्ग पहुंचने पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा और एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने सोरेन की अगवानी की। इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुंभामहल का भ्रमण किया और उसकी ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली।

यहां कुंभामहल के द्वार पर मीडिया से मुखातिब होते हुए सोरेन ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली है और इस इतिहास को सहेजने की और अगली पीढ़ियों को बताने की आवश्यकता है। चित्तौड़ दुर्ग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो बलिदान शौर्य और गौरव का प्रतीक है। इस विरासत को देखने के लिए वे पहली बार चित्तौड़गढ़ आए हैं और पूरे परिवार के साथ हैं। पद्मावत फिल्म को लेकर दुर्ग की प्रशस्ति बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है और इसी को जानकारी अपने पूरे परिवार के साथ चित्तौड़ दुर्ग पर आए हैं।

झारखंड में शिबू सोरेन द्वारा चलाए गए आदिवासी कल्याण आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि आंदोलन के परिणाम सबके सामने हैं और संसद द्वारा आंकड़ों की पुष्टि की जा सकती है। इधर, सीएम सोरेन के ग्रुप पर पहुंचने के बाद सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने चित्तौड़ दुर्ग के कुंभामहल, कालिका माता मंदिर, पद्मिनी सहित विभिन्न दर्शनीय स्थलों का निरीक्षण किया और गाइड के माध्यम से इस ऐतिहासिक विरासत के इतिहास के बारे में जानकारी ली।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article10वीं-12वीं पास करें अप्‍लाई, MTS समेत कई पदों पर भर्ती
Next Article ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर को मिलेंगे 75 करोड़ रुपये, ‘रामायण’ में निभाएंगे राम-रावण का किरदार

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.