WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नवनिर्मित विधानसभा भवन का निरीक्षण किया, दिये निर्देश
रांची। प्रधानमंत्री मोदी के 12 सितंबर को रांची आगमन को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को रांची कूटे स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल जगन्नाथ मैदान एसईसी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की सबसे बड़ी पंचायत नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे। मौके पर राज्य के मुख्य सचिव डीके तिवारी, डीजीपी कमल नयन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल, कृषि सचिव पूजा सिंघल, कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, भवन निर्माण सचिव सुनील सिंह, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
